जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कांग्रेस की पहली सूची में चंदौली की इस सीट का हो गया फैसला, इकलौते दावेदार का नाम फाइनल

कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 125 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें 50 महिलाएं भी शामिल हैं।
 

चंदौली जिले को प्रियंका गांधी ने पहली सूची में दिया महत्व

इस विधानसभा से टिकट हो गया फाइनल, देखें पूरी सूची

कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 125 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें 50 महिलाएं भी शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी की गई 125 उम्मीदवारों की पहली सूची में उन महिलाओं को विशेष तौर से महत्व दिया गया है, जिन्होंने योगी सरकार में किसी कारण बस अत्याचार या अपमान सहन किया है।

 आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा जारी की गई। इस लिस्ट में उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी विधानसभा का टिकट दे दिया गया है। वहीं शाहजहांपुर से आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय को मैदान में उतारकर महिलाओं को समर्थन देने की तैयारी की गई है। 

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी पहले ही उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए.. लड़की हूं लड़ सकती हूं.. का नारा दे दिया है और महिलाओं को विशेष तौर पर अपना समर्थन देने की बात कही है। 

पहली सूची में चंदौली जिले की 381 सकलडीहा विधानसभा से कांग्रेस के दावेदार देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना को टिकट मिल गया है।

Congress Party First Candidate List

Congress Party First Candidate List

Congress Party First Candidate List

Congress Party First Candidate List

Congress Party First Candidate List

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*