जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नए कांग्रेस जिला अध्यक्ष का जिले मे प्रथम आगमन, जिले भर में गर्म जोशी से हुआ स्वागत

ब्राह्मणों को एकजुट करने के लिए कांग्रेस ने नए युवा जिला अध्यक्ष को जिले की कमान सौंपी है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह मुन्ना का भी कांग्रेस जिला अध्यक्ष के साथ भव्य स्वागत किया गया।
 

नए जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत

लखनऊ से लौटने पर जिले में पहला आगमन

व्यापारियों और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर जताई खुशी

चंदौली जनपद के कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी का मंगलवार को सकलडीहा बाजार में गाजे बाजे के साथ मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत व्यापारियों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। अरुण द्विवेदी जिला अध्यक्ष बनने के बाद लखनऊ में थे आज उनका प्रथम आगमन जनपद में हुआ है तो उनके आगमन पर कांग्रेसियों ने खुशी का इजहार करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत कर मिठाई खिलाई।

arun dwivedi

कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी कांग्रेस में जिले के संगठन में कई पदों पर जिम्मेदारियां का निर्माण कर चुके हैं। ब्राह्मणों को एकजुट करने के लिए कांग्रेस ने नए युवा जिला अध्यक्ष को जिले की कमान सौंपी है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह मुन्ना का भी कांग्रेस जिला अध्यक्ष के साथ भव्य स्वागत किया गया।

arun dwivedi

सकलडीहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने गर्म जोशी से नए कांग्रेस जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष की शिक्षा दीक्षा सकलडीहा से ही हुई है जिससे उनका संपर्क भी सकलडीहा में ज्यादा है और लोग उनके साथ जुड़कर पार्टी को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सहयोग का वादा भी दिया।

arun dwivedi

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*