जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पुल पर झोला रख पत्नी के और बच्चे के साथ गंगा में कूद गया अजीत, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

इन्हीं कागजातों के जरिए गंगा नदी में कूदने वालों की पहचान हुई है। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी है और तलाशी अभियान में जुट गई है। 
 

एक दंपत्ति ने अपने बच्चे के साथ लगायी छलांग

कागजातों के जरिए गंगा नदी में कूदने वालों की पहचान

पुलिस ने परिजनों को दी घटना की जानकारी

चंदौली जिले के पास सैदपुर बलुआ पुल से गंगा नदी में एक दंपत्ति ने अपने बच्चे के साथ छलांग लगा दी है। इसके बाद चंदौली और गाजीपुर जिले की पुलिस मौके पर जरूर पहुंच गई, लेकिन डूबने वालों का पता लगाने के बजाय आपसी सीमा विवाद में उलझी रही। काफी देर बाद जब यह तय हो गया कि यह घटना क्षेत्र सैदपुर इलाके में आता है तो गाजीपुर जिले की सैदपुर पुलिस सक्रिय हुई और गोताखोरों की मदद से दंपत्ति और बच्चे की तलाश शुरू हुई।

 हालांकि मौके से एक बैग बरामद हुआ है। इसके अंदर को कुछ कागजात रखे हुए थे। इन्हीं कागजातों के जरिए गंगा नदी में कूदने वालों की पहचान हुई है। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी है और तलाशी अभियान में जुट गई है। 

बताया जा रहा है कि गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले श्याम लाल कनौजिया के 22 साल के बेटे अजीत कनौजिया ने अपनी 20 साल की पत्नी सोनम और 6 माह के बच्चे के साथ गंगा नदी में सैदपुर पुल से छलांग लगा दी। उनको छलांग लगाते हुए पुल से गुजर रहे कुछ लोगों ने देखा। उसके बाद तत्काल पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। खोआ बेचकर जा रहे इन लोगों ने पुलिस को बताया की एक बैग छोड़कर एक महिला और एक पुरुष बच्चे के साथ गंगा नदी में कूद गए हैं। 

 दोनों थाने की पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। इसके बाद जब यह तय हो गया कि घटनास्थल गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र में आता है, तो उसके बाद सैदपुर की पुलिस सक्रिय हुई और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दंपत्ति और बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।

 मौके से जो बैग मिला है उसमें कुछ कागजातों के साथ 70-80 रूपए पड़े मिले हैं। इन्हीं कागजातों के आधार पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*