जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में धान की क्रॉप कटिंग, 41.36 कुंतल प्रति हेक्टेयर की होगी पैदावार

इस निरीक्षण और क्रॉप कटिंग प्रयोग के माध्यम से न सिर्फ खरीफ की फसल की वास्तविक उपज का आंकलन किया गया, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया गया कि फसल बीमा योजना के तहत किसानों को सही लाभ मिल सके।

 

चंदौली के भिखारीपुर में धान की क्रॉप कटिंग


 पैदावार 41.36 क्विंटल प्रति हेक्टेयर दर्ज


 पीएम फसल बीमा योजना के तहत हुआ आकलन


मंडलीय संयुक्त कृषि निदेशक ने परखी पैदावार

चंदौली जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2025 मौसम में धान की फसल पर पैदावार का सही आकलन करने के लिए रविवार को तहसील चंदौली के चयनित राजस्व ग्राम-भिखारीपुर में क्रॉप कटिंग प्रयोग (Crop Cutting Experiment) किया गया। यह प्रयोग मण्डलीय संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी शैलेंद्र कुमार की उपस्थिति में सम्पादित कराया गया।

क्रॉप कटिंग प्रयोग के दौरान गाटा संख्या 64 में प्लॉट उपज 21.047 किलोग्राम और गाटा संख्या 188 में प्लॉट उपज 14.775 किलोग्राम दर्ज की गई। इन आंकड़ों के आधार पर पैदावार का आकलन 41.36 कुंतल प्रति हेक्टेयर किया गया।

Paddy crop harvesting in Bhikharipur, Chandauli Yield recorded at 41.36 quintals per hectare
कृषक सेवा केन्द्र का दौरा करके निर्देश देते जेडी साहब

कृषक सेवा केंद्र का निरीक्षण, POS मशीन अनिवार्य
क्रॉप कटिंग के बाद, संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार ने कृषक सेवा केंद्र नवीन मंडी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीज वितरण प्रक्रिया की समीक्षा की और महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीजों का वितरण POS मशीन के माध्यम से ही किया जाए। यह निर्देश बीज वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिया गया है।

इस निरीक्षण और क्रॉप कटिंग प्रयोग के माध्यम से न सिर्फ खरीफ की फसल की वास्तविक उपज का आंकलन किया गया, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया गया कि फसल बीमा योजना के तहत किसानों को सही लाभ मिल सके।

इस दौरान जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव, जनपदीय अपर सांख्यिकी अधिकारी संदीप पटेल, स०कृषि वि०अधिकारी, क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी, लेखपाल इंद्र प्रकाश मिश्रा एवं फरीद अंसारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।


 

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*