जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सांसद दर्शना सिंह दिव्यांगों को बांटेंगी सहायक उपकरण, इंडियन ऑयल की पहल

चंदौली जिले की बेटी व राज्यसभा सांसद श्रीमती दर्शना सिंह के ऐतिहासिक पहल से चंदौली जनपद में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं उनके जीवन को बेहतर बनाने हेतु सहायक सामग्री और सहायता-उपकरण निःशुल्क देने की कवायद शुरू की गयी।
 

कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में होगा आयोजन

दिव्यांग सशक्तीकरण के लिए इंडियन ऑयल की पहल

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम से आए हैं उपकरण

 

चंदौली जिले की बेटी व राज्यसभा सांसद श्रीमती दर्शना सिंह के ऐतिहासिक पहल से चंदौली जनपद में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं उनके जीवन को बेहतर बनाने हेतु सहायक सामग्री और सहायता-उपकरण निःशुल्क देने की कवायद शुरू की गयी। इसके लिए आज जिले में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इंडियन ऑयल के सहयोग से यह कार्य किया जाने वाला है।

राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह के प्रयास से जनपद चंदौली में दिव्यांग सशक्तीकरण एवं उनके जीवन को बेहतर बनाने हेतु बड़े स्तर पर सहायक सामग्री और सहायता-उपकरण निःशुल्क देने का कार्यक्रम 9 दिसंबर 2023 को कृषि भवन, चंदौली में सुबह 11 बजे तय हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एवं सहआयोजक जिला प्रशासन एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग चंदौली द्वारा कराया जायेगा। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती दर्शना सिंह उपस्थित रहेगी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय विधायकगण उपस्थित रहेंगे। 

Darshaa singh

इस कार्यक्रम के सन्दर्भ में राज्यसभा सांसद श्रीमती दर्शना सिंह ने कहा कोई भी व्यक्ति अपने आप में परिपूर्ण नहीं होता है ऐसे में मन से दिव्यांगता का भाव निकाल देना चाहिए और अपनी मंजिल की ओर बढ़ना चाहिए।

उन्‍होंने यह भी कहा कि दिव्यांगजनों के लिए सहायक सामग्री एंव सहायक-उपकरण दिव्यांगजनों की गतिशीलता, संचार और उनकी दैनिक गतिविधियों में सहायता प्रदान करके उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने वाले उपकरण हैं। नि: शक्त व्यक्ति की जरूरतों को पूरा करने के लिए सहायक उपकरणों की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। इन सहायक उपकरणों के उपयोग से नि: शक्त व्यक्ति किसी पर आश्रित नहीं रहता और समाज में उसकी भागीदारी बढ़ती है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*