जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक 23 सितंबर को आ रहे हैं चंदौली, रामधारी सिंह 'दिनकर' की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल ​​​​​​​

अधिकारियों ने केंद्रीय विद्यालय में हेलीपैड बनाने की जगह का भी निरीक्षण किया।
 

मुगलसराय के केंद्रीय विद्यालय में आएंगे ब्रजेश पाठक

कवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल का दौरा 

चंदौली जिले में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 23 सितंबर को आने वाले हैं। चंदौली के दौरे पर आने को लेकर तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। वे यहां मुगलसराय के केंद्रीय विद्यालय में होने वाले कवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने वाले हैं। 

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अपर जिलाधिकारी (ADM) राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (Additional SP) अनंत चंद्रशेखर, उपजिलाधिकारी (SDM) अनुपम मिश्रा और क्षेत्राधिकारी (CO) कृष्ण मुरारी शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारी लगातार जायजा ले रहे हैं।

अधिकारियों ने केंद्रीय विद्यालय में हेलीपैड बनाने की जगह का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही, जिले में संभावित लैंडिंग स्थलों की भी जांच की जा रही है, ताकि उपमुख्यमंत्री के आगमन में किसी तरह की असुविधा न हो। इस दौरे से जिले में दिनकर की जयंती के कार्यक्रम को और भी महत्व मिल गया है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*