जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

आज उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का चंदौली जनपद में हो रहा है आगमन, जानिए क्या है पूरा प्रोटोकॉल

भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद मा0 उप मुख्यमंत्री जनपद चंदौली के जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के पदाधिकारिगण के साथ बैठक करेगें।
 

चंदौली जिले में मा. उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक का आज जनपद में आगमन होगा। उपमुख्यमंत्री कल रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, सिगरा वाराणसी से दिन में बारह बजे प्रस्थान करेंगे।

आपको बता दें कि 3:30 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद मा0 उप मुख्यमंत्री जनपद चंदौली के जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के पदाधिकारिगण के साथ बैठक करेगें। उसके पश्चात चंदौली में सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

बताते चलें कि 4:30 बजे मा. उप मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में जनपद चंदौली में सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी श्री एस एन श्रीवास्तव द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित अद्यतन प्रगति सूचनाओं  के साथ सायं चार बजे कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

 deputy cm brajesh pathak

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*