जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

देव दीपावली पर जिले में दीपों से जगमग हुए गंगा-घाट, तालाब और पोखरे, देखें तस्वीरें और वीडियो

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय उपस्थित हुए, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ किया।
 

चंदौली जिले में देखिए देव दीपावली की झलक

हजारों दीपों से जगमग हुआ बलुआ का पश्चिम वाहिनी गंगा घाट

देव दीपावली पर उमड़ा जनसैलाब

गांवों के तालाब भी हुए जगमग

चंदौली जिले के बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर देव दीपावली के पावन अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। घाट पर हजारों दीपकों की मनमोहक रौशनी से पूरा क्षेत्र आलोकित हो उठा। चारों ओर “हर हर गंगे” और “जय मां गंगे” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। यह भव्य आयोजन वाराणसी की तर्ज पर आयोजित किया गया, जहाँ पारंपरिक विधि-विधान के साथ गंगा आरती का कार्यक्रम संपन्न होने जा रहा है।

Dev Diwali

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय उपस्थित हुए, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ किया। उनके आगमन से श्रद्धालुओं में उत्साह का संचार हुआ। कुछ ही देर में गंगा आरती का शुभारंभ होने वाला है, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, सामाजिक संस्थाएँ और हजारों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

Dev Diwali

देव दीपावली के अवसर पर पूरे बलुआ घाट पर दीपों की कतारें इस तरह सजी हैं कि मानो धरती पर सितारे उतर आए हों। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने मिलकर अपने-अपने हिस्से के दीप जलाए और गंगा माता से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

Dev Diwali

वहीं, योगी सरकार द्वारा विकसित कल्याणपुर ग्राम सभा सहित अन्य ग्राम सभाओं के अमृत सरोवरों पर भी देव दीपावली की छटा देखने को मिली। छठ पूजा संपन्न होने के बाद ग्रामीण इलाकों की माताओं और बहनों ने अपने-अपने घाटों को दीपों, फूलों और रंगोली से सजाया तथा देवताओं की आराधना की।

Dev Diwali

देव दीपावली के इस पावन पर्व ने चंदौली को एक नई पहचान दी है, जहाँ अब हर वर्ष बलुआ घाट वाराणसी की परंपरा के अनुरूप आस्था, संस्कृति और प्रकाश का संगम बनता जा रहा है।

dev divali

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*