जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पहली बार विधायक का टिकट मिलने पर बोले देवेन्द्र सिंह मुन्ना, अब तक हर बार पहला चुनाव जीता हूं..

प्रियंका गांधी के द्वारा जारी की गई उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की पहली सूची में स्थान पाने के बाद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना काफी उत्साहित हैं
 

टिकट मिलने पर चंदौली समाचार से क्या-क्या बोले देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना

जीत के लिए आज से लगाएंगे जोर, प्रियंका गांधी का आभार

कांग्रेस पार्टी कि प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा जारी की गई उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की पहली सूची में स्थान पाने के बाद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना काफी उत्साहित हैं और उनका कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में जो भी पहला चुनाव लड़ा उसमें जीत हासिल की है।

अबकी बार उन्हें प्रियंका गांधी की ओर से सकलडीहा विधानसभा में पहली बार विधायक का चुनाव लड़ने का मौका मिला है और उन्हें उम्मीद है कि अबकी बार यहां से कांग्रेस पार्टी जीतकर विधानसभा में जाएगी।

 आपको बता दें कि देवेंद्र कुमार सिंह मुन्ना कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष हैं और पिछले 24 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं। अपने राजनीतिक जीवन में इन्होंने कई बड़े आंदोलन भी किए हैं।

 चंदौली समाचार के साथ बातचीत में देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि वह पिछले 24 सालों से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने जो भी चुनाव पहली बार लड़ा उसमें विजय हासिल हुई है। देवेंद्र सिंह मुन्ना ने याद दिलाते हुए कहा कि जब वह पहली बार छात्रसंघ का चुनाव लड़ रहे थे, तो उसमें उन्होंने जीत हासिल की थी। उसके बाद जब उनकी पत्नी पहली बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ीं तो उसमें भी कांग्रेस पार्टी की तरफ से उनको जीत मिली थी। अब जब उन्हें कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा का टिकट दिया है तो वह पक्का यकीन रखते हैं कि अबकी बार सकलडीहा विधानसभा में कांग्रेस पार्टी लोगों के समर्थन और सहयोग से विधानसभा में जाएगी और उन्हें भारी बहुमत के साथ विजयी बनाएगी।

 

देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि प्रत्याशी के रूप में वह अब अपना विधानसभा में प्रचार प्रसार शुरू करेंगे और अगर जनता उन्हें चुनाव जीतने में मदद करते हुए विधानसभा चुनाव जीतने में मदद करती है तो सकलडीहा विधानसभा में ऐतिहासिक कार्य करेंगे, जिसे जनता जिंदगी भर याद रखेगी।

इसके लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी व प्रियंका गांधी का आभार जताया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*