जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में होगी धान के साथ साथ बाजरे की खरीद, खोले जाएंगे क्रय केन्द्र

जिलाधिकारी ने धान खरीद हेतु किसान भाईयों से अपील किया कि fcs.up.gov.in पर अपना पंजीकरण करायें तथा किसी प्रकार की समस्या होने पर तहसील स्तर पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी एवं जनपद में जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क करें।
 

जिलाधिकारी ने की तैयारी बैठक

खाद्य विपणन अधिकारी ने दी जानकारी

धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2103 रुपए घोषित

7 बाजरा क्रय केन्द्र खोलने की सिफारिश
 

 

चंदौली जिले में भले किसान अपनी धान की फसल को बचाने के लिए सिंचाई की सुविधाओं को तलाश रहे हैं। वहीं जिलाधिकारी अधिकारियों के साथ इस सीजन में धान खरीद केंद्रों की समीक्षा करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसलिए जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में धान खरीद केंद्रों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए एक बैठक बुलाई और इस सीजन में होने वाली खरीद के संदर्भ में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अबकी बार जिले में बाजरे के क्रय केंद्र खोलने के भी निर्देश दिए जा रहे हैं।
 dhan and millet

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में धान खरीद की तैयारी से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र पर धान क्रय किए जाने हेतु जानकारी प्राप्त की। खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत जनपद में दिनांक 01 नवम्बर, 2023 से धान की खरीद प्रारम्भ होनी है इस वर्ष सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य शासन द्वारा रू0 2103.00 निर्धारित किया गया है। इनमें खाद्य विभाग की विपणन शाखा के 11 क्रय केन्द्र, क्रय संस्था पी०सी०एफ० के 14 क्रय केन्द्र, क्रय संस्था पी०सी०यू० के 16 क्रय केन्द्र, क्रय संस्था यू०पी०एस०एस० के 03 क्रय केन्द्र तथा भारतीय खाद्य निगम के 01 क्रय केन्द्र (कुल 45 क्रय केन्द्र) अनुमोदित किये गये हैं।

dhan and millet

 जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि गत वर्ष के बराबर धान क्रय केन्द्र अनुमोदित करा लिए जायें।इस वर्ष जनपद चन्दौली में बाजरा की भी खरीद होगी, जिसके क्रय हेतु 7 क्रय केन्द्रों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष 7 बाजरा क्रय केन्द्र जिलाधिकारी के अनुमोदन से खुलवाए जा रहे है। बैठक में सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारियों को जनपद में उनके तहसील अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों में धान क्रय केन्द्र खोलने हेतु सरकारी भवन एवं किसानों को उनका धान सुखाने हेतु स्थानों को चयनित कर उनका व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश दिये गये जिससे किसानों को उनका धान विक्रय करने में कोई समस्या न हो। इसके अतिरिक्त किसानों का पंजीकरण पोर्टल सक्रिय हो जाने के दृष्टिगत किसानों को धान का तेजी से पंजीकरण कराये जाने हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षक, मण्डी समिति को धान खरीद के दृष्टिगत मण्डी स्थल के 02 प्लेटफार्मो को सब्जी के साथ-साथ धान हेतु भी उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये तथा उपमण्डी स्थल चकिया में भी प्लेटफार्म का उपयोग धान खरीद हेतु कराये जाने के निर्देश दिये गये, जिससे धान क्रय में कोई बाधा न उत्पन्न हो।

 

बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, उप कृषि अधिकारी सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता एवं जिला स्तरीय धान क्रय एजेंसियों के अधिकारी एवं क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*