कैसे होगा धान खरीद का टारगेट पूरा, एक महीने बाद भी 51 क्रय केंद्रों पर नहीं हुई बोहनी
जिले में ढाई लाख मैट्रिक टन खरीदारी का लक्ष्य
जिले में 154 क्रय केंद्र खोले गए
अब तक केवल 103 क्रय केंद्रों पर खरीदारी शुरू
जिले में धान खरीद के लिए 154 क्रय केंद्र खोले गए, लेकिन 103 क्रय केंद्रों पर खरीदारी शुरू हो गई है। अभी तक 51 ऐसे केंद्र हैं जहां पर खरीदारी शुरू नहीं हो पाई। शासन की ओर से जनपद में खरीद के लिए ढाई लाख मैट्रिक टन खरीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन अब तक मात्र 17 हजार कुंतल ही धान की खरीद हो पाएगी।
जिले में एक महीने बाद भी धान की खरीद में तेजी ना होने के कारण लक्ष्य को पूरा करने में तेजी दिखानी होगी, तभी लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। जनपद में कुल 24 हजार से अधिक किसानों ने अपना पंजीयन कराया है, लेकिन मौसम की बेरुखी के कारण उनके फसल अभी भी खेतों में पड़े हुए है। इससे धान की खरीदी में तेजी नहीं हो पा रही है।
इसके बावजूद के बाद भी सरकारी अफसरों का दावा है कि 103 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की जा रही है। जहां अब तक 259 किसानों से17 हजार कुंतल धान की खरीदारी हुई है। मौसम इसी तरह रहा तो धान की खरीद में देर हो सकती है, लेकिन प्रयास है कि अधिक से अधिक किसानों का धान खरीद किया जा सके।
जिले में मौसम की बेरुखी के कारण किसानों पर भारी पड़ती नजर आ रही। ज्यादातर किसानों की फसल अभी खेतों में पड़ी हुई है लेकिन मौसम में बूंदाबांदी होने के कारण किसानों चिंता बढ़ गई है। किसानों की अगैती खेती हुई है उनके भी धान की लड़ाई होना मौसम के खराबी कारण मुश्किल हो रहा है। अगर इसी तरह मौसम रहा तो धान की कटाई के साथ-साथ गेहूं की बुवाई भी प्रभावित हो रही है।
जिले के जिला विपणन अधिकारी अनुपम निगम का कहना है कि जनपद में अब तक 25 हजार किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया गया है। जनपद में कुल 154 क्रय केंद्र खोले गए हैं, जिसमें 103 केद्रों पर धान की खरीद तेजी से चल रही है। यहां पर 259 किसानों ने अपने धान की बिक्री की है, जिसमें 17 हजार कुंतल की खरीदी हुयी है। किसानों का भुगतान भी समय से किये जाने की पूरी तैयारी है।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*