जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

धानापुर में गूंजेगी राजन जी महाराज आवाज, 20 से 24 अक्टूबर तक धानापुर में होगी श्रीराम कथा, विधायक सुशील सिंह ने दी जानकारी

चंदौली के धानापुर में आगामी 20 से 24 अक्टूबर तक पांच दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज पहली बार चंदौली में श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे।
 

धानापुर में भव्य श्रीराम कथा आयोजन

अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज

विधायक सुशील सिंह ने दी जानकारी

20 से 24 अक्टूबर तक कथा

श्रद्धालुओं से आध्यात्मिक लाभ की अपील

चंदौली जिला मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय पर बुधवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने आगामी 20 से 24 अक्टूबर तक धानापुर में आयोजित होने वाली भव्य पांच दिवसीय श्रीराम कथा की विस्तृत जानकारी दी। विधायक ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।

पहली बार चंदौली आ रहे राजन जी महाराज
विधायक सुशील सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पूज्य राजन जी महाराज का चंदौली जनपद में पहली बार आगमन हो रहा है। वे अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का रसपान कराएंगे। राजन जी महाराज के पहले आगमन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं और आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

श्रीराम के आदर्श देते हैं सकारात्मक प्रेरणा
पत्रकारों से बात करते हुए विधायक ने कहा कि भगवान श्रीराम हम सभी के आदर्श हैं। उनके जीवन से हमें सत्य, त्याग, कर्तव्य, मर्यादा और उत्तम संस्कारों की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे भव्य धार्मिक आयोजनों से समाज में एक सकारात्मक वातावरण बनता है, जिससे लोगों में आपसी प्रेम, शांति, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।

क्षेत्रीय जनता से की कथा में शामिल होने की अपील
संबोधन के दौरान विधायक ने पूरे जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में धानापुर पहुंचकर कथा सुनने और आध्यात्मिक लाभ उठाने की भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि हम सभी को भगवान श्रीराम के बताए रास्तों और आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में उतारना चाहिए, ताकि समाज में एक बेहतर माहौल का निर्माण किया जा सके।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*