जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

दीपावली और छठ पर्व के लिए DDU से चलेंगी 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, 2 जोड़ी ट्रेनों का किया गया विस्तार

ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन को दिल्ली, मुंबई और गुजरात से जोड़ेंगी। इसके साथ ही बसितायारपुर, पटना, पीडीडीयू, वाराणसी, लखनऊ के मार्ग से राजगीर और आनंद विहार के बीच भी विशेष ट्रेन चलेगी।
 

दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन संख्या

DDU जंक्शन से दिल्ली, मुंबई और गुजरात के लिए 8  जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों के लिए सुरक्षा और अग्रिम टिकट बुकिंग की सलाह

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर में आगामी दीपावली और डाला छठ पर्व को देखते हुए यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने पीडीडीयू जंक्शन से दिल्ली, मुंबई और गुजरात के लिए आठ जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, वर्तमान में मुजफ्फरपुर और गया से आनंद विहार के बीच चल रही दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी गई है, ताकि पर्व पर यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

आपको बता दें कि पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया जाएगा। ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन को दिल्ली, मुंबई और गुजरात से जोड़ेंगी। इसके साथ ही बसितायारपुर, पटना, पीडीडीयू, वाराणसी, लखनऊ के मार्ग से राजगीर और आनंद विहार के बीच भी विशेष ट्रेन चलेगी।

राजगीर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 03221 राजगीर-आनंद विहार स्पेशल 13 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को दोपहर 2:00 बजे राजगीर से खुलेगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 1:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03222 आनंद विहार-राजगीर स्पेशल 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 4:00 बजे चलेगी और अगले दिन 13:30 बजे पटना सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 4:45 बजे राजगीर पहुंचेगी।

गया-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनें
गया से नई दिल्ली के लिए चलने वाली ट्रेन संख्या 03639 गया-दिल्ली स्पेशल 12 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक रविवार, मंगलवार और गुरुवार को रात 11:00 बजे चलेगी। यह ट्रेन पीडीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन शाम 5:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03640 दिल्ली-गया स्पेशल 15 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को शाम 7:00 बजे दिल्ली से खुलेगी और अगले दिन सुबह 7:45 बजे पीडीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 11:30 बजे गया पहुंचेगी।

धनबाद-दिल्ली, मुजफ्फरपुर-मुंबई और अन्य स्पेशल ट्रेनें
धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन संख्या 03309 गोमो, कोडरमा, गया, पीडीडीयू और वाराणसी के मार्ग से 11 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को चलेगी।
लोकमान्य तिलक मुजफ्फरपुर एसी स्पेशल ट्रेन संख्या 01043 7 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। ट्रेन मुजफ्फरपुर सुबह 6:30 बजे पहुंचेगी।
सीएसएमटी-आसनसोल एसी स्पेशल ट्रेन संख्या 01145 6 अक्टूबर से 10 नवंबर तक हर सोमवार को मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से चलेगी और मंगलवार की शाम पीडीडीयू व गया सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए आसनसोल पहुंचेगी।

राजकोट-बरौनी और साबरमती-पटना स्पेशल ट्रेनें

  •     राजकोट-बरौनी स्पेशल ट्रेन संख्या 09569 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलकर शुक्रवार की रात पीडीडीयू, पाटलिपुत्र और हाजीपुर होते हुए सुबह 5:00 बजे बरौनी पहुंचेगी।
  •     बरौनी-राजकोट स्पेशल ट्रेन संख्या 09570 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलकर पीडीडीयू समेत अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए सोमवार शाम राजकोट पहुंचेगी।
  •     साबरमती-पटना स्पेशल ट्रेन संख्या 09427 साबरमती से 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी और बृहस्पतिवार की रात पीडीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते शुक्रवार की रात 1:00 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 03 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार सुबह 4:40 बजे चलकर पीडीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते शनिवार को 9:55 बजे साबरमती पहुंचेगी।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन- जयनगर स्पेशल ट्रेन
यह ट्रेन 16 अक्टूबर से 6 नवंबर तक चलेगी, लेकिन पीडीडीयू जंक्शन से होकर नहीं जाएगी।

दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें 30 नवंबर तक परिचालित रहेंगी
गया और मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए चल रही दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी गई है। गाड़ी संख्या 02397 गया-आनंद विहार स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलती रहेगी। गाड़ी संख्या 02398 आनंद विहार-गया स्पेशल 1 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल संख्या 05283 अब 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और बुधवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 05284 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और बृहस्पतिवार को चलेगी।

यात्रियों को सलाह और सुझाव
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे पर्वों के दौरान यात्रा के लिए अग्रिम टिकट बुकिंग करें और भीड़भाड़ से बचने के लिए समय पर स्टेशन पहुंचें। रेलवे ने कहा कि सुरक्षा, समयबद्धता और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यात्रियों को अपने सामान और बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए भी विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*