जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

जिलाधिकारी ने की चकबन्दी की समीक्षा, महुंजी व बेलवानी गांव में दिलाया जाएगा कब्जा

सभी चकबन्दी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चकबन्दी प्रकिया को पारदर्शी ढंग से ग्राम के कृषकों की समस्याओं का समाधान कराते हुए समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराये।
 

कब्जा परिवर्तन के विगत 3 वर्षों से लम्बित हैं वाद

वादों के निस्तारण में तेजी लाने का फरमान

चकबन्दी व राजस्व लेखपाल की टीम करेंगे काम

जल्द जाएंगे महुंजी और  बेलवानी

चंदौली जिले में प्रमुख सचिव पी. गुरू प्रसाद के द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में आज जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में चकबन्दी कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई, जिसमें चकबन्दी व राजस्व लेखपाल की टीम बनाकर ग्राम महुंजी व बेलवानी की समस्याओं का निस्तारण कर ग्राम का कब्जा परिवर्तन पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक पक्षीय कार्यवाही से बचें। प्रकरणों का निस्तारण करते समय दोनों पक्षों की बात सुनकर कार्यवाही करने से लोग संतुष्ट होंगे और अपील जैसे मामलों में कमी आयेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सर्वे के अनुसार चकबन्दी की कार्यवाही शीघ्र पूरी करें।

DM Chandauli

बैठक में जिलाधिकारी ने चकबन्दी प्रक्रियाधीन समस्त 60 ग्रामों की ग्रामवार निर्धारित प्रारूप में समीक्षा की गयी। मुख्य रूप से ग्राम काशीपुर व सेमरसाधोपुर का तरमीम कार्य प्रारम्भ न होने तथा ग्राम महुजी व बेलवानी का कब्जा परिवर्तन विगत 3 वर्षों से लम्बित वादों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उचित प्रक्रिया अपनाते हुए वादों का शीघ्र निस्तारण कराया जाय। लम्बित होने पर जिलाधिकारी द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया तथा सभी चकबन्दी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चकबन्दी प्रकिया को पारदर्शी ढंग से ग्राम के कृषकों की समस्याओं का समाधान कराते हुए समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराये।

DM Chandauli

इसके साथ ही चकबन्दी व राजस्व लेखपाल की टीम बनाकर ग्राम महुजी व बेलवानी की समस्याओं का निस्तारण कर ग्राम का कब्जा परिवर्तन पूर्ण करायें व निर्देशित किया गया कि समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य की प्रगति सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी व उप संचालक चकबन्दी सुरेन्द्र सिंह, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, चकबन्दी अधिकारी व समस्त सहायक चकबन्दी अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*