जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

DM के साथ विधायक चकिया ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, पीड़ितों की मदद के लिए दिए 3 बड़े आश्वासन

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चकिया को चौकियों को एक्टिवेट करने, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसी भी पीड़ित को कोई समस्या न हो।
 

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण

पीड़ितों को आवास और मुआवजे का आश्वासन

राहत सामग्री का वितरण सुनिश्चित करने का फरमान

चंदौली जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी  चंद्र मोहन गर्ग ने आज चकिया के उतरौत, पीडीडीयू नगर के सिकटिया सहित अन्य नदी तटवर्ती इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और राहत सामग्री का वितरण सुनिश्चित किया।

DM Chandauli

निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए खाने-पीने की चीजें, दवाएं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने और उनके लिए उत्तम चारे-पानी की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।

DM Chandauli

मुख्यमंत्री आवास योजना और मुआवजा जल्द
इस अवसर पर मौजूद  विधायक चकिया  कैलाश आचार्य ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद करेगा। उन्होंने जिलाधिकारी से विशेष अनुरोध किया कि बाढ़ से गिरे कच्चे मकानों के स्वामियों को तत्काल मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए, साथ ही जिन लोगों के घर अभी भी कच्चे हैं, उन्हें भी योजना से जोड़ा जाए।

DM Chandauli

इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जिन कच्चे मकानों का सत्यापन पहले ही कराया जा चुका है, उन्हें जल्द ही आवास योजना का लाभ मिलेगा। साथ ही जिनके मकान बाढ़ से गिर गए हैं, उनका तत्काल सत्यापन कराकर आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा नुकसान हुई फसलों का उचित मुआवजा लाभ अतिशीघ्र दिलाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चकिया को चौकियों को एक्टिवेट करने, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसी भी पीड़ित को कोई समस्या न हो।

DM Chandauli

नदियों के जल स्तर की समीक्षा
डीएम ने गड़ई नदी और भोका बंधी का भी निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता (चंद्रप्रभा) ने बताया कि गड़ई नदी में पानी अधिक आने का मुख्य कारण भोका बंधी का पानी भी इसी नदी में मिल जाना है, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

DM Chandauli

इस दौरान विधायक कैलाश आचार्य, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार और बीजेपी जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मिलकर लोगों में खाद्य पदार्थ वितरित किए।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*