जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

जिलाधिकारी बोले- सरकारी केन्द्रों पर गेहूं बेचने वाले किसानों को धान बेंचने की मिलेगी खास सुविधा, आज दिए निर्देश

आईटीसी चौपाल सागर द्वारा जिन एफपीओ  संस्था के माध्यम से गेंहूँ क्रय किया जा रहा है उन एफपीओ  संस्था के समस्त अभिलेख जाँच कर आख्या प्रेषित करने हेतु मण्डी सचिव को निर्देश दिये।
 

गेहूँ खरीद की समीक्षा बैठक में डीएम का फरमान

गेहूं खरीद में सहयोग ना करने वाले क्रय केंद्रों पर होगी कार्रवाई

अभियान चलाकर अवैध गेहूं खरीद पर लगेगी रोक

आज से टीमों के द्वारा की जाएगी छापेमारी

चंदौली जिले के जिलाधिकारी ने गुरुवार की देर शाम जिलाधिकारी कार्यालय में मीटिंग करके गेहूं खरीद की समीक्षा करके गेहूं खरीद में सहयोग ना करने वाले क्रय केंद्र या एजेंसी पर कठोर कार्यवाही करने का आदेश दिया।

बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में गेंहूँ खरीद की समीक्षा बैठक सम्पन्न के दौरान पीसीएफ, पीसीयू तथा यूपीएसएस, नैफेड, एनसीसीएफ की स्थिति अत्यन्त खराब पायी गयी, जिसके लिये समस्त जिला प्रभारी को तीन दिन में गेंहूँ क्रय का प्रतिशत बढ़ाने के कड़े निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि गेंहूँ के अवैध संचरण को रोके जाने हेतु तहसील स्तर पर गठित कमेटी  पुलिस बल के साथ सघन जॉच कर कार्यवाही सुनिश्चित करें।

इसी तरह ककरैत, नौबतपुर, धरौली और इलिया बार्डर सीमा पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता व उपजिलाधिकारी के अलावा  एडीओ, एडीसीओ, मण्डी सचिव के साथ पुलिस बल लगाकर गेहूँ के अवैध संचरण की सघन जाँच करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें।

dm chandauli order

जिलाधिकारी ने कहा कि जितने भी अवैध भण्डारण हेतु फ्लोर मिल और गोदाम तथा राइस मिल हैं, उनकी सघन जॉच करते हुए आगे की कार्यवाही करें। उन्होंने आईटीसी चौपाल सागर द्वारा जिन एफपीओ  संस्था के माध्यम से गेंहूँ क्रय किया जा रहा है उन एफपीओ  संस्था के समस्त अभिलेख जाँच कर आख्या प्रेषित करने हेतु मण्डी सचिव को निर्देश दिये, ताकि मण्डी शुल्क की हानि से बचा जा सके।

साथ ही समस्त केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों से बेहतर तालमेल बनाते हुवे सम्पर्क बनाये रखे। साथ ही गेंहूँ क्रय हेतु कृषकों को प्रोत्साहित किये जाने हेतु जो भी किसान गेहूँ विक्रय किये हैं, उन्हें आगामी धान खरीद में उन केन्द्र हेतु प्रारम्भिक टोकन हेतु क्रमानुसार आरक्षित किया जाये। उन्होंने सभी गेहूँ क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों से सम्पर्क कर अत्यधिक गेहूँ खरीद करना सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में जिलाधिकारी कहा कि गेहूं खरीद में एजेंसी या क्रय केंद्र द्वारा सहयोग न किया जा रहा हो तो बिना संकोच के हमें अवगत कराएं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार,समस्त उप जिलाधिकारीगण, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, समस्त क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, विपणन निरीक्षक, समस्त जिला प्रबन्धक, समस्त एडीओ, एडीसीओ एवं क्रय एजेन्सियों के गेंहूँ कय केन्द्र प्रभारी उपस्थित रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*