जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

टोकन के अनुसार ऑनलाइन ख़रीद का ऐलान, क्रय केन्द्र पर बवाल करने पर होगी कार्रवाई, यह है का आदेश

जिलाधिकारी संजीव सिंह ने नवीन मंडी में निरीक्षण कर धान खरीद की जानकारी ली। साथ ही उपस्थित किसानों से वार्तालाप करते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।

 

चंदौली में धान खरीद का मामला क्लीयर

 जानिए कैसे होगी खरीद

दूसरे अफसरों के सारे आश्वासनों को जिलाधिकारी ने किया खारिज

टोकन के अनुसार ऑनलाइन ख़रीद का ऐलान

क्रय केन्द्र पर बवाल करने पर होगी कार्रवाई

चंदौली जिले के जिलाधिकारी संजीव सिंह ने नवीन मंडी में निरीक्षण कर धान खरीद की जानकारी ली। साथ ही उपस्थित किसानों से वार्तालाप करते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।

 

बताते चलें कि जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद के दौरान कहा कि ऑनलाइन टोकन जिनका भी जारी है, उस डेट पर ही खरीद सुनिश्चित होगी। जिन किसान भाइयों का किन्ही कारणों से टोकन निरस्त हो गया है, वह दोबारा टोकन निकालकर अपना धान क्रय केंद्र पर ही बेचें। टोकन के अनुसार ऑनलाइन ही ख़रीद सुनिश्चित करायी जाएगी। सभी किसान भाइयों की पूरी पारदर्शिता के साथ धान की खरीद सुनिश्चित होगी। इसके लिए कर्मचारियों की अधिक उपलब्धता, कांटा व बोरे की पर्याप्त व्यवस्था जिला प्रशासन सुनिश्चित कर रहा है।

Dm Chandauli Order on Dhan Khareed

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी क्रय केंद्र पर पूरी क्षमता के साथ किसानों से धान खरीद किया जाना सुनिश्चित हो इसके लिए सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित भी किया गया है। साथ ही हिदायत दिया गया है। कर्मचारियों द्वारा लापरवाही न मिले। नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि धैर्य बनाए रखें सभी किसान का धान की खरीद अवश्य होगी। नवीन मंडी में पुलिस बल भी तैनात रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा धान खरीद के दौरान कर्मचारियों से अभद्रता व लड़ाई-झगड़ा करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीद क्रय केंद्र पर टोकन के हिसाब से किसानों का धान खरीद किया जाना सुनिश्चित हो। 

Dm Chandauli Order on Dhan Khareed


मंडी सचिव के डस्टर मशीन खरीदने में शिथिलता बरतने पर जिलाधिकारी ने जमकर फटकार लगाते हुए तत्काल खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिन किसान भाइयों का टोकन जिस डेट का है उन्ही का खरीद होगी। किसान भाई उस डेट पर पहुंचकर अपना धान की तौल अवश्य कराएं। इसके अलावा धान खरीद के तत्काल बाद मशीन पर फिंगरप्रिंट जरूर लगा दें। ताकि भुगतान जल्द से जल्द कराया जा सके। 


इस निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, डिप्टी आरएमओ, मंडी सचिव सहित अन्य अधिकारी एवं किसान भाई उपस्थित थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*