जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

बाढ़ और पानी में डूबे लोगों की आयी याद तो इन इलाकों को देखने आए DM साहब, देखें वीडियो

चंदौली जिले में भारी बारिश के बाद बने जलभराव और बाढ़ के हालात का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने अफसरों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने तत्काल जल निकासी और प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे का सर्वे कराने का निर्देश दिया।

 
 

अलीनगर वार्ड 9 में जलभराव निरीक्षण

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग का सख्त रुख

अहिरौरा डैम से पानी छोड़ने पर नाराजगी

गडई नदी के जलस्तर की स्थिति जानी

फसल नुकसान के मुआवजे का निर्देश

चंदौली जिले में हुई भारी बारिश के कारण कई जगहों पर आमजन के आवागमन में गंभीर समस्याएं पैदा हो गई हैं। इसकी सूचना मिलते ही शनिवार, 29 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग विकास खंड नियमाताबाद के अलीनगर वार्ड नंबर 9 में जलभराव की स्थिति देखने खुद पहुंचे। मौके पर पानी भरा देखकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से पानी निकालने की समुचित व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दिए।


जीटी रोड क्रॉस पुलिया और मुख्य नाला निर्माण के निर्देश
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि वर्तमान में पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा है। हालांकि, जीटी रोड के नीचे से गुजरने वाली क्रॉस पुलिया और मुख्य नाला पूरी तरह खराब हो जाने के कारण वार्ड में स्थाई जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इस पर डीएम ने ईओ को तुरंत अतिरिक्त पंप लगाने और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार को जल्द से जल्द नए नाले व पुलिया का निर्माण शुरू करने का कड़ा निर्देश दिया।

dm-chandra-mohan-garg-alinagar-flood-inspection

अहिरौरा डैम से बिना सूचना पानी छोड़ने पर डीएम की नाराजगी
इसके बाद जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने विकास खंड सदर के बबुरी रोड स्थित पड़यां गांव के पास गडई नदी का स्थलीय निरीक्षण किया। एसडीएम ने डीएम को बताया कि मिर्जापुर जिले के अहिरौरा डैम से बिना पूर्व सूचना के अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण गडई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इस बात पर जिलाधिकारी ने एक्सियन चंद्रप्रभा और एसडीएम सदर पर गहरी नाराजगी जाहिर की और अहिरौरा डैम के एक्सियन से खुद फोन पर बातचीत की।

dm-chandra-mohan-garg-alinagar-flood-inspection

 किसानों के मुआवजे के आदेश
डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि अब से मिर्जापुर के अहिरौरा डैम अधिकारियों से लगातार बातचीत कर डिस्चार्ज होने वाले पानी का सटीक अपडेट लें और उन्हें भी अवगत कराएं, ताकि जनता को समय रहते सचेत किया जा सके। उन्होंने नदी में जल निकासी के अवरोधों को दूर करने और बारिश व बाढ़ से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का लेखपालों के माध्यम से तुरंत सत्यापन कराने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिल सके।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*