जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बारिश से पहले पूरे होंगे सिक्स-लेन और फोरलेन के काम, DM के निरीक्षण से काम में आने लगी है तेजी

पड़ाव से गोधना चौराहे तक बन रहे प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुसार नगर क्षेत्र में नौ-नौ मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा डेढ़ मीटर चौड़ा डिवाइडर बनाया जाएगा।
 

डीएम चंद्रमोहन गर्ग की फटकार के दिखने लगा असर

पड़ाव से गोधना तक 15 किलोमीटर सिक्स लेन का निर्माण कार्य में तेजी

डीएम के एक्टिव होते ही 100 मजदूर बढ़ाए गए

डीएम के फरमान का दिखायी देने लगा है असर

चंदौली जिले के मुगलसराय इलाके में डीएम चंद्रमोहन गर्ग के निरीक्षण के बाद पड़ाव चौराहे से गोधना मोड़ तक सिक्स लेन और रामनगर निमार्णाधीन फोरलेन के कार्य में तेजी आई है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी ने मजदूरों की संख्या बढ़ा दी है। कार्यदायी संस्था के जीएम सुनील राठौड़ ने बताया कि पहले 300 मजदूर लगाए गए थे, वहीं 400 से श्रमिक काम कर रहे है।

उन्होंने बारिश से पहले फोरलेन का निर्माण पूरा करने का दावा किया है। डीएम ने बुधवार को निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से उन्होंने कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश के बाद कार्यदायी संस्था पड़ाव से नगर तक सिक्स व नगर में फोरलेन के कार्य में तेजी से जुट गई है।

पड़ाव से गोधना तक 15 किलोमीटर सिक्स लेन का काम 328.28 करोड़ से कराया जा रहा है। वर्ष 2021 में लेन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। पड़ाव से पीडीडीयू नगर के पहले तक लगभग काम पूरा हो गया है। हालांकि अभी लेन के किनारे सुंदर पत्थर व पौधे लगाने का काम शेष है। वहीं, पीडीडीयू नगर में नाले के लिए खोदाई का काम चल रहा है। पड़ाव से गोधना चौराहे तक बन रहे प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुसार नगर क्षेत्र में नौ-नौ मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा डेढ़ मीटर चौड़ा डिवाइडर बनाया जाएगा। दोनों पटरियों पर किनारे करीब ढाई मीटर चौड़ा नाला भी बनाया जा रहा है। कुल मिलाकर 28.2 मीटर चौड़ाई में जमीन का उपयोग किया जाएगा। लेन निर्माण से जुड़े सभी कार्य वर्ष 2023 तक ही पूरे कर लिए जाने थे लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्य चल रहा है। इसकी जानकारी होने के बाद नवागत डीएम ने पिछले बुधवार को चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया था। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया था।

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश के बाद कार्यदायी संस्था को कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बरसात के पहले सिक्स व फोरलेन का कार्य पूरा कर लिए जाने की पूरी उम्मीद है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*