जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जिलाधिकारी ने ली जिला उद्योग बंधुओं की मीटिंग, NOC न देने वाले अफसर पर कार्रवाई

जिलाधिकारी को अवगत कराया कि औद्योगिक क्षेत्र रामनगर फेज 2 की सड़कों के निर्माण कराए जाने तथा लटक रहे बिजली के तारों को ऊपर करवाने के सम्बन्ध में अपनी शिकायत रखी।  
 

जिलाधिकारी के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुयी मीटिंग

उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान जरूरी

शिकायत को दूर न करने वाले लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई होना तय

चंदौली जिले के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना युवाओं रोजगार हेतु 5 लाख का लोन बिना किसी ब्याज दर पर दिया जाएगा साथ ही 10% की सब्सिडी भी मिलेगी। बस लाभार्थी किसी भी प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित होना चाहिए।

dm meeting

बैठक के दौरान  जिलाधिकारी ने उपस्थित उद्यमियों से अपील करते हुये कहा कि हम लोग भी अपने स्तर से अधिक से अधिक युवाओं को इस योजना से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, आप सभी लोग अपने तरफ से कोशिश कर युवाओं को जोड़े ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके। बैठक के दौरान उद्यमियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं से अवगत कराया कि औद्योगिक क्षेत्र स्थित पटनवा प्राथमिक की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने, कटरिया अंडरपास के निकट हाइवे से सर्विस रोड पर जाने के लिए निकास मार्ग बनवाने की मांग रखी।  इनको सुनने के बाद  जिलाधिकारी को अवगत कराया कि औद्योगिक क्षेत्र रामनगर फेज 2 की सड़कों के निर्माण कराए जाने तथा लटक रहे बिजली के तारों को ऊपर करवाने के सम्बन्ध में अपनी शिकायत रखी।  

dm meeting

जिलाधिकारी ने संबंधित उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में औद्योगिक माहौल को अनुकूल बनाए रखने के दृष्टिगत इंडस्ट्रियल एरिया में विद्युत की निर्बाध व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई के साथ ही सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित रहे। उद्यमियों की समस्याओं का फौरन निस्तारण सुनिश्चित हो। किसी भी उद्यमी को अनावश्यक परेशान न होना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में औद्योगिक विकास हेतु अनुकूल वातावरण तैयार करना शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता में है। अतः बैठक में उद्यमियों की जो भी विषय या समस्याऐं आती हैं उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय।

dm meeting

बैठक में प्रदूषण विभाग द्वारा बार बार कोशिश करने के बावजूद भी एनओसी नही दिए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।

dm meeting

  इस दौरान उपायुक्त उद्योग, विद्युत विभाग, ग्रामीण, पुलिस विभाग , रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य, डीएस मिश्रा सहित अन्य प्रमुख उद्यमीगण व संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

dm meeting

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*