चंदौली जिले के जिलाधिकारी का तबादला, अयोध्या भेजे गए निखिल टीकाराम फुंडे

चंद्र मोहन गर्ग होंगे चंदौली के नये DM
प्रयागराज के नगर आयुक्त से प्रमोट होकर बने हैं DM
कल 16 आईएएस अधिकारी बदल गए
यहां चेक कर लीजिए पूरी तबादला सूची
उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं, जिसमें कई जिलों के जिला अधिकारी और नगर आयुक्त इधर से उधर किए गए हैं। इस तबादले में कई विभागों के विशेष सचिव भी बदल गए हैं। इस तबादला सूची में चंदौली जनपद के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे का भी तबादला हो गया और उन्हें अयोध्या जिले का जिलाधिकारी बना दिया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मंगलवार को जारी तबादला सूची में चंदौली जनपद के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि प्रयागराज में नगर आयुक्त पद पर तैनात चंद्र मोहन गर्ग को चंदौली जनपद का नया जिला अधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा इस तबादला सूची में अयोध्या के जिला अधिकारी चंद्र विजय सिंह, अमेठी के जिलाधिकारी सुश्री निशा, इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय, कन्नौज के जिलाधिकारी सिद्धांत कुमार शुक्ला, बदायूं के जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव सहित कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

आप पूरी तबादला सूची यहां क्लिक करके देख सकते हैं कि किस अधिकारी को कहां पर है नई पोस्टिंग मिली है...
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*