जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, एसपी आशीर्वाद लेने पहुंचे वृद्धाश्रम

जिलाधिकारी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। रोशनी का यह पर्व सभी के जीवन को ज्ञान, ऊर्जा और आरोग्य से प्रकाशित करें।
 

चंदौली जिले में दिवाली की पूर्व संध्या

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने दी बधाई

एसपी साहब ने वृद्धजनों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां

चंदौली जिले के  जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने जनपदवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने जनपद की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। वहीं जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा दीपावली के पूर्व संध्या पर वृद्धाश्रम पहुंचकर फल-मिष्ठान आदि देकर वृद्धजनों के साथ दीपावली की खुशियों को साझा किया । थाना कोतवाली अन्तर्गत स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां मौजूद लोगों के साथ मिठाई, फल और मोमबत्ती का वितरण किया।

DM SP Chandauli

जनपद में 31 अक्टूबर को दीपावली, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा एवं 3 नवंबर को भैया दूज का त्योहार मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने जनपद वासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने जनपद की सुख,समृद्धि एवं खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

DM SP Chandauli

जिलाधिकारी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। रोशनी का यह पर्व सभी के जीवन को ज्ञान, ऊर्जा और आरोग्य से प्रकाशित करें। उन्होंने कहा कि यह उत्सव सभी जनपदवासियों के घर-परिवार को खुशियों से रोशन करे और सभी के कार्य सफल हों। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से सौहार्द्र पूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपील की।

DM SP Chandauli

दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ उत्साहपूर्वक दीपावली के त्यौहार को मनाये जाने हेतु आग्रह किया तथा इस दौरान बुजुर्गों के रहन-सहन के विषय में पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की गई तथा बुजुर्गों को मिष्ठान, फल आदि वितरित कर बुजुर्गों के साथ फूलझड़ी पटाखा जलाकर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई तथा उनसे ढेरों आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

DM SP Chandauli

इसके साथ ही दीपावली के पूर्व संध्या पर जहां विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षकों द्वारा बुधवार की देर शाम अपने- अपने क्षेत्र के गरीब, असहाय परिवार बच्चों के बीच पहुंचकर त्योहार मनाने हेतु मिठाई, फल और दिया का वितरण कर उनके साथ कुछ समय व्यतीत कर खुशियां बांटी गयी, साथ ही उन्हें दीपावली के त्योहार की शुभकामनाएं भी दी गयी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*