जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जनजातीय कल्याण अभियान के तहत बोदलपुर गांव में पहुंचे अफसरों की टीम लेकर DM-SP ​​​​​​​

अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा, उपजिलाधिकारी विकास मित्तल, क्षेत्राधिकारी नौगढ़ आशुतोष, और प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव द्वारा ग्रामवासियों से सीधा संवाद किया गया।
 

चंदौली प्रशासन की एक और पहल

बोदलपुर गांव में जन संवाद कर शिक्षा

स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा पर दिया गया जोर

चंदौली जनपद में जनजातीय कल्याण अभियान के तहत प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से एक सराहनीय पहल करते हुए ग्राम बोदलपुर में जनजातीय समुदाय के साथ संवाद स्थापित किया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आयोजित किया गया।

DM-SP

जन संवाद से समस्याओं का समाधान
अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा, उपजिलाधिकारी विकास मित्तल, क्षेत्राधिकारी नौगढ़ आशुतोष, और प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव द्वारा ग्रामवासियों से सीधा संवाद किया गया। इस दौरान विधवा पेंशन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, और महिला सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को सुना गया और उनका मौके पर ही समाधान करने का भरोसा दिलाया गया।

DM-SP

पढ़ने वाले बच्चों को मदद का आश्वासन
गांव में पढ़ाई कर रहे बच्चों की शिक्षा में आ रही रुकावटों पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने बच्चों को आवश्यक संसाधनों और शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, जिससे उनकी शिक्षा बाधित न हो।

कम्युनिटी पुलिसिंग से विश्वास निर्माण का प्रयास
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा ने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों में कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच विश्वास को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी सहयोग और समन्वय बढ़े।

DM-SP

जनजातीय कल्याण अभियान के प्रमुख उद्देश्य
1. शिक्षा और स्वास्थ्य – प्राथमिक सेवाओं तक बेहतर पहुंच
2. आर्थिक सशक्तिकरण – रोजगार और स्वरोजगार के अवसर
3. सामाजिक सुरक्षा – अधिकारों की रक्षा और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
इस अभियान में प्रशासन की सक्रियता से यह साफ संकेत मिला कि चंदौली में जनजातीय समुदायों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की गंभीर पहल हो चुकी है। ग्रामीणों ने इस कदम की सराहना करते हुए प्रशासन के प्रयासों पर भरोसा जताया।

DM-SP

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*