जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले में बदले गए तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, जानिए कौन कहां गया

जिलाधिकारी ईशा दुहन के स्वीकृति आदेश दिनांक 07.01. 2023 के अनुपालन में जनपद चंदौली के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण निम्नानुसार किया जाता है। 
 

आखिरकार  वंदना मिश्रा को जिलाधिकारी ने हटा ही दिया

इसके अलावा और लोगों के भी हुए तबादले

कई तहसीलदार व नायब तहसीलदार बदले

चंदौली जिले में अपर जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्र ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि जनहित एवं शासकीय कार्यहित को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ईशा दुहन के स्वीकृति आदेश दिनांक 07.01. 2023 के अनुपालन में जनपद चंदौली के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण निम्नानुसार किया जाता है। 

श्रीमती वंदना मिश्रा का तहसीलदार (न्यायिक) सकलडीहा, से तहसीलदार चकिया के पद पर वर्तमान तैनाती की गई है। इसी प्रकार विकासधर तहसीलदार चकिया से तहसीलदार सकलडीहा के यहां तैनात किए गए। ध्रुवेश कुमार सिंह नायब तहसीलदार चंदौली से नायब तहसीलदार सकलडीहा के पद पर भेजे गए। प्रभुनाथ यादव नायब तहसीलदार चकिया से नायब तहसीलदार सकलडीहा बनाए गए। 

वहीं दिनेश कुमार शुक्ला नायब तहसीलदार नौगढ़ से नायब तहसीलदार चंदौली के पद पर भेजा गया है। सुनील कुमार सिंह नायब तहसीलदार पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर से नायब तहसीलदार चकिया बनाए गए। रविरंजन कश्यप नायब तहसीलदार सकलडीहा से नायब तहसीलदार नौगढ़ बनाकर भेजे गे। नीरज चतुर्वेदी नायब तहसीलदार सकलडीहा से नायब तहसीलदार पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर को स्थानांतरित हो गए हैं। 
       

 

उपरोक्त तैनाती के अनुसार जहां-जहां तहसीलदार (न्यायिक) का पद रिक्त है, वहां पर तैनात तहसीलदार द्वारा तहसीलदार (न्यायिक) के कार्यों का संपादन किया जाएगा। उक्त कार्य के लिए इनको अलग से कोई अतिरिक्त भत्ता दे नहीं होगा।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*