चंदौली के होमियोपैथी चिकित्सक को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया सम्मानित, मिला होम्योपैथी पुरोधा सम्मान

दिल्ली के होटल ताज़ में आयोजित था कार्यक्रम
कई जानी मानी हस्तियों के सामने मिला सम्मान
होमियोपैथिक क्लिनिक एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर हैं डॉ अभिमन्यु पांडेय
चंदौली जिले के रहने वाले एक चिकित्सक को दिल्ली के होटल ताज़ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। यहां पर उसको होम्योपैथी के पुरोधा हस्ताक्षरों का सम्मान दिया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ साथ कई जानी मानी हस्तियां मौजूद थीं।
दिल्ली के होटल ताज़ में आयोजित कार्यक्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के रहने वाले समर्पित होमियोपैथिक क्लिनिक एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉ अभिमन्यु पांडेय को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सम्मानित किया गया है। डॉ. अभिमन्यु पाण्डेय ने इसका सारा श्रेय अपने गुरूजनों को देते हुए अपने माता पिता को याद किया है।

सम्मान पाने के बाद डॉ. अभिमन्यु पाण्डेय ने कहा कि हमने जो भी मरीजों की सेवा की है और जिन्हें भी स्वास्थ्य लाभ हुआ है। इस सम्मान के असली हकदार वही लोग हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मरीज जब स्वस्थ होकर जाता है तो होमियोपैथी पर और भी भरोसा बढ़ जाता है। आज विश्व भर के लोग होमियोपैथी मेडिसिन की सराहना करते हैं और स्वास्थ्य लाभ पाते हैं। बता दें कि कोरोना काल के दौरान टेलीमेडिसिन के जरिये हज़ारों मरीजों का मुफ्त ईलाज इन्होंने किया है। साथ ही अभी भी आर्थिक रूप से कमजोर निराश्रित, निर्धन मरीजों का ईलाज मुफ्त में किया करते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता अश्विनी चौबे, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी, सांसद राजेश वर्मा, मंदिरा बेदी, आशीष विद्यार्थी, प्रसिद्ध कवि मनोज मुन्तसिर, सीआरपीएफ के विशिष्ट महानिदेशक सुनील झा समेत देश के कई प्रख्यात हस्तियाँ शामिल हुयीं थीं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*