जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सपोर्ट करेंगे डॉक्टर आनंद प्रकाश तिवारी

इस संबंध में केजी नंदा हॉस्पिटल के प्रबंधक निदेशक व महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि दिनोंदिन बेटियों की संख्या कम हो रही है, जिसको देखते हुए सरकार ने बेटी बढ़ाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया है।
 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 पर डॉक्टर आनंद प्रकाश तिवारी की पहल

केजी नंदा अस्पताल में बेची पैदा होने पर छूट

मात्र 6000 में होगी लड़कियों की डिलीवरी

और भी देंगे सुविधाएं 

                                                                                                                   k g nanda

चंदौली जनपद के जिला मुख्यालय स्थित केजी नंदा हॉस्पिटल के प्रबंधक व महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आनंद प्रकाश तिवारी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पहले  बेटी बढ़ाओ, बेटी पढ़ाओ के अभियान को और सफल बनाने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है। इस दौरान अस्पताल में पैदा होने वाली लड़कियों के लिए खास तौर पर रियायत देने की पेशकश की है।

 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 के पहले से ही जिला मुख्यालय पर स्थित केजी नंदा हॉस्पिटल में पैदा होने वाली बच्चियों के मां का केवल 6000 रुपए में डिलीवरी व ऑपरेशन सहित सभी चार्ज लिए जाएंगे। यहीं नहीं सभी दर्जे की सुविधा के साथ यह सुविधा सभी बच्ची पैदा होने वाले परिजनों को मिलेगा।

kg nanda

इस संबंध में केजी नंदा हॉस्पिटल के प्रबंधक निदेशक व महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि दिनोंदिन बेटियों की संख्या कम हो रही है, जिसको देखते हुए सरकार ने बेटी बढ़ाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया है। उसको और सफल करने के लिए उनके द्वारा भी एक निर्णय लिया है कि हॉस्पिटल में जितनी भी बच्चियां पैदा होंगी उनके माताओं का ऑपरेशन सहित सभी चार्ज केवल  6000 रुपए ही लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जितना खर्चा होगा उसे अस्पताल प्रबंधन वहन करेगा। 

kg 2

इसके साथ ही साथ गरीब लोगों के यहां पैदा होने वाली बेटियों को और भी जरूरी मदद की जाएगी। ऑपरेशन से बेटी पैदा होने पर कई दंपत्तियों को बोढ महसूस होने लगता है और परिजनों को तत्काल ऑपरेशन में रियायत देकर लड़की पैदा होने पर दुखी न होने की नसीहत दी जा रही है।k g

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*