जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

अनाथ बच्चों से मिलकर डॉ महेंद्र नाथ पांडेय बोले- वात्सल्य सहित कई योजनाओं का मिलेगा लाभ ​​​​​​​

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के माटीगांव रेवसां गांव में शनिवार को कर्ज में डूबे एक पति-पत्नी ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी थी। इस घटना के बाद उनके बच्चे अनाथ हो गए थे।
 

डीएम चंदौली से फोन पर बात करके मदद के निर्देश

शनिवार को कर्ज में डूबे दंपत्ति ने कर ली थी आत्महत्या

अब अनाथ बच्चों की मदद करेगी योगी सरकार

 

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के माटीगांव रेवसां गांव में शनिवार को कर्ज में डूबे एक पति-पत्नी ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी थी। इस घटना के बाद उनके बच्चे अनाथ हो गए थे। जैसे ही इस घटना की जानकारी चंदौली के सांसद और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय को मिली तो वह शोक संतृप्त परिवार से मिलकर सहानुभूति व्यक्त करने उनके घर पहुंचे। 

बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के लोगों से मिलकर कहा कि बच्चों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अनाथ बच्चों के लिए चलाई जा रही वात्सल्य योजना का लाभ दिया जाएगा। यह योजना कोरोना कल से ही चल रही है, जिसमें ऐसे बच्चों को मदद की जाती है, जिनके माता-पिता इस दुनिया में नहीं है। उनको 18 साल की उम्र तक 4 हजार रुपए प्रतिमाह भारतीय जनता पार्टी की सरकार देगी। साथ ही अनाथ बच्चों की पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था करने के साथ-साथ उनके जीवन यापन के लिए अन्य योजनाओं की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।

अनाथ बच्चों से मिलकर डॉ महेंद्र नाथ पांडेय

 इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने मोबाइल फोन से चंदौली जिला अधिकारी से बातचीत की और कहा कि पीड़ित परिवार की कथा संभव मदद करते हुए तत्काल इसकी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को भेजी जाए, ताकि परिवार की शीघ्र अति शीघ्र मदद की जा सके। उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले को गंभीरता पूर्वक देखने के लिए कहा मौके पर डॉक्टर महेंद्र पांडे को आश्वासन देते हुए जिला प्रशासन ने कहा कि अनाथ बच्चों की हर संभव मदद करने की कोशिश की जाएगी, ताकि उनके जीवन यापन में किसी तरह की समस्या ना हो।

अनाथ बच्चों से मिलकर डॉ महेंद्र नाथ पांडेय

 इस दौरान सांसद और भाजपा प्रत्याशी के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, राणा प्रताप सिंह, शिवराज सिंह समेत अन्य भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*