जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

विश्वकर्मा सम्मान एवं श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय, गिनायी सरकार की उपलब्धियां

 हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह विद्वान व्यक्ति थे, जिनको सिख के सभी धर्म के ग्रंथ याद थे और इसके साथ ही साथ में मुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री के साथ ही साथ राष्ट्रपति के पद पर सुशोभित हुए ।
 

 केंद्रीय मंत्री ने बताया भाजपा और अन्य दलों में फर्क

भाजपा सरकार की योजनाओं का किया गुणगान

विश्वकर्मा सम्मान कार्यक्रम में जानिए क्या-क्या बोले महेंद्रनाथ पांडेय

चंदौली जिले में आज एक दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व स्थानीय सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने मुख्यालय स्थित एक निजी लान में विश्वकर्मा सम्मान एवं श्रद्धांजलि समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम में सबसे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पंडित मदन मोहन मालवीय, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस सम्मान समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जाए रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि  जिसका आम जनता को  लाभ मिल रहा है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सब लोग अपने परिवार की बारे में सोच रहे हैं। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की 140 करोड़ जनता के बारे में सोच रहे हैं। यही भाजपा और अन्य दलों में विशेष फर्क है।

Dr mahendra nath pandey

 हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह विद्वान व्यक्ति थे, जिनको सिख के सभी धर्म के ग्रंथ याद थे और इसके साथ ही साथ में मुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री के साथ ही साथ राष्ट्रपति के पद पर सुशोभित हुए । वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा अपने कार्यकाल में जो योजनाएं चलाई गई हैं। वह अब फलीभूत हो रही हैं। इसके साथ ही साथ उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस मदन मोहन मालवीय जी को अपना हिस्सा मानती है, लेकिन उनकी सरकारी रही तो मदन मोहन मालवीय जी को सम्मान देने का काम नहीं किया। लेकिन यशस्वी  प्रधानमंत्री द्वारा मदन मोहन मालवीय जी को सम्मान देने के साथ-साथ विश्वकर्मा समाज के 18 जातियों को पीएम विश्वकर्मा  योजना के माध्यम से सम्मान देने का कार्य किया गया।

Dr mahendra nath pandey

पहले की कांग्रेस और अब की कांग्रेस में बहुत बदलाव आया। पहले महात्मा गांधी, पं मदन मोहन मालवीय की बात पर अमल किया जाता था, लेकिन अब सिर्फ गांधी परिवार के हिसाब से कांग्रेस की नीतियों का निर्धारण होता है। उन्होंने कहा कि पं मदन मोहन मालवीय को भी कांग्रेस ने उचित सम्मान नहीं दिया। उन्हें भारत रत्न से विभूषित कर यथोचित सम्मान देने का काम हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।

Dr mahendra nath pandey

Dr mahendra nath pandey

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*