जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

फिश मार्केट का जनता के लिए बड़ी सौगात, यहां होगा मछली का निर्यात

डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना पीएम मोदी की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है और उत्तर भारत की यह पहली ऐसी मंडी है जो अल्ट्रा मॉडर्न फिश मंडी है। यह पूरी मंडी पूरी तरह से वातानुकूलित होगी।
 

मेडिकल कॉलेज व फिश मंडी का निरीक्षण

मछली की दुकान आवंटन में पारदर्शिता बरतने का फरमान

इसी साल से होनी है मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई

चंदौली जिले के दौरे पर गुरुवार को आए डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने जिला अस्पताल में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य को देखकर पूरी गुणवत्ता व तय मानकों में कार्य को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित कार्यदायी संस्था को देते हुए कहा कि समय पर काम पूरा करना है ताकि इस सत्र से मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो जाए।

इसके साथ-साथ चंदौली जिले में पहुंचे भारी उद्योग मंत्री व स्थानीय सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय द्वारा नवीन मंडी स्थित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत अल्ट्रा मॉडर्न फिश मंडी का निरीक्षण करके निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी गयी। साथ ही मौके पर मौजूद अफसरों को आवश्यक निर्देश देकर कहा गया कि महराजगंज के तर्ज पर चंदौली को मत्स्य उत्पादन को बढ़ाना है, ताकि यहां अपार संभावनाएं बढ़ें।  

Dr Mahendra Nath Pandey

उन्होंने बताया कि मछली पालकों और मछली व्यापारियों के प्रशिक्षण के लिए एक कॉन्फ्रेंस हाल भी होगा. जहां समय-समय पर मछली पालन से संबंधित जानकारियां दी जाएंगी और मत्स्य पालकों को नई तकनीक की जानकारी दी जाएगी। इस अल्ट्रा मॉडर्न बिल्डिंग में मछली से संबंधित अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Dr Mahendra Nath Pandey

 मछली के आयात-निर्यात बढने की संभावना
डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना पीएम मोदी की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है और उत्तर भारत की यह पहली ऐसी मंडी है जो अल्ट्रा मॉडर्न फिश मंडी है। यह पूरी मंडी पूरी तरह से वातानुकूलित होगी। मछली एक पेरिशेबल आइटम है और तालाब से निकलने के बाद बहुत जल्दी ही खराब होने लगता है। तो ऐसी स्थिति से बचने के लिए यहां पर एक कोल्ड स्टोरेज भी रहेगा। इस फिश मंडी के बनने से यहां मछली के आयात और निर्यात की संभावना बढ़ेगी और लोगों के आय में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी।
 
  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, सहायक निदेशक मत्स्य अधिकारी, मंडी सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*