जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

3 घंटे बाद पहली बार मिली डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय को बढ़त, 2221 वोटों की मिली लीड

जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह को उनसे 2221 वोट कम मिले हैं। वीरेंद्र सिंह अब तक 166655 वोट पा चुके हैं। वहीं तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मौर्य हैं, जिनका 45262 वोट मिले हैं।
 

चंदौली संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में सुबह से शुरू हुई मतगणना में लगभग 3 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय को पहली बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के ऊपर बढ़त मिलनी शुरू हुई है। वहीं बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
 दोपहर 11:30 तक जारी किए गए मतगणना के आंकड़े के अनुसार देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय को कुल 168876 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह को उनसे 2221 वोट कम मिले हैं। वीरेंद्र सिंह अब तक 166655 वोट पा चुके हैं। वहीं तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार मौर्य हैं, जिनका 45262 वोट मिले हैं।
 इसके अलावा अन्य प्रत्याशियों की स्थिति देखी जाए तो 11:30 बजे तक किसी भी निर्दलीय या अन्य प्रत्याशी को 1000 वोट भी नहीं मिले थे।

dr mahendra nath pandey

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*