जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में एकबार फिर केंद्रीय मंत्री ने किया 179 करोड़ की 631 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए केंद्रीय मंत्री ने केजरीवाल के पाकिस्तानियों को नागरिकता देने के सवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल की समझ कम है। उनका यह बयान निरर्थक है।
 

सकलडीहा विकास खण्ड के कैली गांव में आयोजन

मुगलसराय-चहनियां मार्ग के मरम्मत करने का शुभारंभ

टाटा-सुलभ शौचालय बनाएंगे 25 और शौचालय

चंदौली जनपद में एक दिवसीय दौरे पर आये केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व स्थानीय सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय चंदौली के सकलडीहा विकास खण्ड के कैली गांव में 179 करोड़ 32  लाख रुपये की 631 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र की 67 करोड़ 25 लाख रुपये से निर्मित होने वाला पं दीन दयाल उपाध्याय नगर चहनियां मार्ग प्रमुख रूप से शामिल है।

Dr Mahendra Nath Pandey

बताया जा रहा है कि इसके साथ ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला पंचायत व मनरेगा की 122 करोड़ 07 लाख रुपये की 630 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी केंद्रीय मंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम में टाटा कम्पनी और सुलभ इंटरनेशनल के बीच ग्रामीण स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए 25 शौचालय के निर्माण पर समझौता भी हुआ।
       Dr Mahendra Nath Pandey
मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए केंद्रीय मंत्री ने केजरीवाल के पाकिस्तानियों को नागरिकता देने के सवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल की समझ कम है। उनका यह बयान निरर्थक है। वहीं पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु व केरल द्वारा CAA लागू नहीं करने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बंटवारे की शर्तों में पड़ोसी राज्यों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का जिक्र किया गया था।

उन्होंने मंच से हाथ जोड़कर जात-पात से अलग हटकर अपने किए गए विकास कार्यों पर लोगों से समर्थन मांगते हुए वोट देने की अपील भी किया।
        Dr Mahendra Nath Pandey
कार्यक्रम में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल व भाजपा जिला अध्यक्ष ने लोगों को संबोधित किया और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनायीं। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष दीना नाथ शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, राणा प्रताप सिंह, सर्वेश कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह,अभिमन्यु सिंह ,छत्रबली सिंह, सकलडीहा विधानसभा प्रभारी सूर्यमुनि तिवारी, डॉ केएन पांडेय, जितेंद्र पांडेय, हरबंश उपाध्याय के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आये लोग मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*