जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे का 68वां जन्मदिन आज

जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे लोगों ने डॉ. पांडे को फूल मालाएं पहनाईं, मिठाई खिलाई और उनके दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की।
 

चंदौली के पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे का 68वां जन्मदिन

जिले में कार्यकर्ताओ ने हर्षोल्लास से मनाया

दिनभर बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

चंदौली जनपद में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे का 68वां जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच अपने प्रिय नेता का जन्मदिन मनाने की होड़ मची रही, जिसके चलते जगह-जगह रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर डॉ. पांडे के आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यकर्ता, समर्थक, और गणमान्य नागरिक अपने नेता को शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे। जिले के मुख्यालय, महरानी, चहनिया समेत कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व केंद्रीय मंत्री का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने इस दिन को 'सेवा और सम्मान' के रूप में मनाते हुए अपने नेता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे लोगों ने डॉ. पांडे को फूल मालाएं पहनाईं, मिठाई खिलाई और उनके दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की। पूर्व मंत्री ने सभी आगंतुकों का हृदय से स्वागत किया और उनके स्नेह और समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनसामान्य का निस्वार्थ प्रेम ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, और यही ऊर्जा उन्हें लगातार जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

इस मौके पर भाजपा के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सकलडीहा से भाजपा प्रत्याशी रहे सूर्यमुनि तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, भाजपा के महामंत्री उमा शंकर सिंह, नौगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शुद्दू सिंह, भाजपा नेता अनिल तिवारी, योगेंद्र मिश्र, पार्टी के उपाध्यक्ष प्रदीप मौर्या, अजीत पाठक, अभिषेक मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. महेंद्र नाथ पांडे को उनके 68वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पूरे जिले में यह आयोजन भाजपा की एकजुटता और डॉ. पांडे की लोकप्रियता को दर्शाता है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*