जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नए साल पर 3 जनवरी को चंदौली रेलवे ओवरब्रिज का होगा शुभारंभ, लोकार्पण करने आ रहे मंत्रीजी

चंदौली जिले लंबे समय से बन रहा रेलवे ओवर ब्रिज अब पूरी तरह से तैयार हो गया है। अपने निरीक्षण के दौरान चंदौली के सांसद और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने 5 जनवरी 2022 तक इसको तैयार कर लेने की बात कही थी।
 

नए साल पर 3 जनवरी को चंदौली रेलवे ओवरब्रिज का होगा शुभारंभ

लोकार्पण करने आ रहे मंत्रीजी
 

चंदौली जिले लंबे समय से बन रहा रेलवे ओवर ब्रिज अब पूरी तरह से तैयार हो गया है। अपने निरीक्षण के दौरान चंदौली के सांसद और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने 5 जनवरी 2022 तक इसको तैयार कर लेने की बात कही थी। इससे यह माना जा रहा था कि जल्द ही इसका शुभारंभ होगा। अब उसके पहले ही इसका लोकार्पण करने की तैयारी हो गई है।  

कहा जा रहा है कि इस रेलवे ओवरब्रिज का शुभारंभ 3 जनवरी 2022 को किया जाएगा। आपको बता दें कि 2018 से ही चंदौली जिला मुख्यालय पर इस रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है और कोरोनावायरस इसके निर्माण में काफी देरी हुई थी। उसके बाद अधिकारियों के द्वारा लगातार निरीक्षण किए जाने और राजनीतिक दलों के द्वारा इस पर दबाव बनाए जाने के कारण इसे चुनाव से पहले जनता के लिए खोले जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि चंदौली जिला मुख्यालय पर बनकर तैयार हो गया है। रेलवे ओवरब्रिज को 3 जनवरी को जनता के आने जाने के लिए खोल दिया जाएगा। इसका लोकार्पण करने के लिए चंदौली जनपद के सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय आ रहे हैं। इसके साथ ही जिले को और भी सौगात नए वर्ष पर देने का कार्य करेंगे ।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*