जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

प्रतिभा सम्मान समारोह में किया गया सम्मान, कैबिनेट मंत्री ने की रामधारी सिंह दिनकर की तारीफ

इस मौके पर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र पांडेय ने बताया कि दिनकर जी लेखनी में जोश था। उनकी लेखनी सदैव राष्ट्रीय हित में चलती थी। उनके पास गांधी के आर्थिक विचारधारा थी, क्योंकि गांधी जी से काफी  प्रभावित थे।
 

रामधारी सिंह दिनकर की 115वीं जयंती के अवसर पर आयोजन

दिनकर के सपनों को साकार कर रही भाजपा

रचनाओं में प्रतिबिंबित राष्ट्र के स्वरूप पर काम कर रही सरकार

चंदौली जिले के मुगलसराय में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की ओर से केंद्रीय विद्यालय मानस नगर स्थित ऑडिटोरियम में रामधारी सिंह दिनकर की 115वीं जयंती के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभावान लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने का कार्य जिले के सांसद व भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री ने किया।

बता दें कि भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर रामधारी सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान आतंकवादी हमले में बलिदान हुए पड़ाव इलाके के बहादुरपुर निवासी अवधेश यादव के पिता हरिकेश यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने के साथ ही जिले के प्रतिभावान एवं प्रतिष्ठित कवियों को भी स्मृति चिन्ह देकर उनकी प्रतिभा को सम्मानित करने का कार्य  किया गया।

Dr MN Pandey

इस मौके पर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र पांडेय ने बताया कि दिनकर जी लेखनी में जोश था। उनकी लेखनी सदैव राष्ट्रीय हित में चलती थी। उनके पास गांधी के आर्थिक विचारधारा थी, क्योंकि गांधी जी से काफी  प्रभावित थे। पूर्व के कवियों व साहित्यकारों ने अपनी रचना में जैसे देश की कल्पना की थी,  उसे आज भाजपा व नरेन्द्र मोदी की सरकार साकार कर रही है।
            
कार्यक्रम के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने महिला बिल को लेकर कहा कि उस दिन मतदान के लिए सदन में उपस्थित थे और जो 27 वर्षों से देश की आधी आबादी को संवैधानिक रूप से  समुचित प्रतिनधित्व देने के लिए चिर प्रतीक्षित था, उसे देश के मजबूत नेता मोदी जी ने पास कर दिखाया। इसके पहले अनेक सरकारों द्वारा प्रयास किये गये थे। अटल जी ने भी प्रयास किया था।

Dr MN Pandey

निश्चित तौर से कुछ ही काल खंड के महिलाओं को सशक्त बनाने में देश के नीतियों को बनाने में आधी आबादी सहायक होगी और देश के विकास में अग्रिम भूमिका का निर्वहन करेगी। वहीं राहुल गांधी द्वारा दिये गए बयान पर की सरकार चाहे तो कल से ही महिला बिल लागू हो सकता है, पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सबको संवैधानिक प्रकिया का ज्ञान है। सरकार की मंशा ही है, तभी तो विशेष सत्र बुला करके इसको पास कराया गया है।

सरकार की मंशा और उसकी इच्छा शक्ति है कि कभी जो लोग बिल फाड़ा करते थे, उन्होंने भी इसका समर्थन किया है। इसके लिए संवैधानिक प्रकिया है। शीघ्र लागू किया जायेगा।
       Dr MN Pandey
कार्यक्रम में मुग़लसराय विधायक रमेश जायसवाल, चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने भी अपने विचार व्यक्त किया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाले दस लोगों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, अभिमन्यु सिंह, सर्वेश कुशवाहा, समिति अध्यक्ष बृजेश सिंह, राणा प्रताप सिंह, छत्रबली सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम अविनाश कुमार, हरिवंश उपाध्याय, जितेंद्र पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*