जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

New CDO Chandauli : चंदौली जिले डॉक्टर पूजा गुप्ता संभालेंगी CDO की कुर्सी, हो गयी नयी तैनाती

 उत्तर प्रदेश सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए बस्ती और चंदौली जनपद में नए मुख्य विकास अधिकारी की नियुक्ति के साथ-साथ कहीं और विभागों में नई तैनाती दी है।
 

कई आईएएस अधिकारियों का तबादला सूची जारी,

चंदौली जनपद में नए मुख्य विकास अधिकारी की नियुक्ति

सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव के सेवानिवृत्ति हो जाने के बाद खाली थी कुर्सी

उत्तर प्रदेश सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए बस्ती और चंदौली जनपद में नए मुख्य विकास अधिकारी की नियुक्ति के साथ-साथ कहीं और विभागों में नई तैनाती दी है। जानकारी में बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार ने बस्ती और चंदौली जनपद में नए मुख्य विकास अधिकारियों की नियुक्त की है।

 इस तबादला सूची में वाराणसी जनपद में संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में काम कर रहे सार्थक अग्रवाल को बस्ती जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाकर भेजा जा रहा है। वहीं जनपद चंदौली में पूर्व मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव के सेवानिवृत्ति हो जाने के बाद खाली चल रहे पद पर डॉक्टर पूजा गुप्ता की तैनाती की गई है।

 जानकारी में यह भी बताया जा रहा है कि इसके अलावा भवानी सिंह खंगारौत को निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं बनाकर भेजा जा रहा है। इसके पहले वह मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में काम कर रहे थे। वहीं रिया केजरीवाल को अपर आयुक्त राज्यकर से पदोन्नति देकर प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बना दिया गया है।

 

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*