जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

डॉ प्रमोद कुमार मिश्र बने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष, चंदौली के शिक्षकों में खुशी की लहर, लखनऊ में हुई राज्य परिषद की बैठक में फैसला

लखनऊ में माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में वाराणसी के पूर्व शिक्षक विधायक डॉ प्रमोद कुमार मिश्र को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। डॉ मिश्र स्व. ओम प्रकाश शर्मा के साथी रहे हैं। चंदौली के शिक्षकों में खुशी की लहर है।

 
 

डॉ प्रमोद कुमार मिश्र बने प्रदेश अध्यक्ष

 लखनऊ गांधी सभागार में हुई राज्य परिषद बैठक

वाराणसी परिक्षेत्र के पूर्व शिक्षक विधायक हैं डॉ मिश्र

स्व. ओम प्रकाश शर्मा के साथ किया है काम

चंदौली के शिक्षकों में खुशी की लहर

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गांधी सभागार में माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य परिषद की बैठक 20 सितंबर को आयोजित हुई। इस बैठक में डॉ प्रमोद कुमार मिश्र और वाराणसी परिक्षेत्र के पूर्व शिक्षक विधायक को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। डॉ प्रमोद कुमार मिश्र के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर चंदौली जिले के शिक्षकों में खुशी की लहर है। शिक्षकों ने इसे शिक्षक हित में बड़ा फैसला बताया है।

कौन हैं डॉ प्रमोद कुमार मिश्र

डॉ प्रमोद कुमार मिश्र माध्यमिक शिक्षक संघ के पुरोधा स्व. ओम प्रकाश शर्मा के साथ संगठन में लगातार कार्य किए और प्रदेश के शिक्षकों में गहरी पैठ है। साथ ही शिक्षकों की समस्याओं के लिए लगातार संघर्ष करने वाले शिक्षक नेता हैं। वे काफी सरल सहज और उपलब्ध रहते हैं।

शिक्षकों के बीच उनकी छवि एक जुझारू और ईमानदार नेता की है। वे हमेशा शिक्षकों के हक की लड़ाई लड़ते रहे हैं। वाराणसी परिक्षेत्र से शिक्षक विधायक रहते हुए उन्होंने सदन में भी शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाया था।

चंदौली में खुशी की लहर

इस अवसर पर जिला संयोजक सत्य मूर्ति ओझा ने बताया कि डॉ मिश्रा सभी शिक्षकों के दुख सुख में समय देने के साथ उनकी समस्याओं पर भी लगातार संघर्ष करते हैं। उनका प्रदेश अध्यक्ष बनने से जिले के साथ प्रदेश के शिक्षकों में खुशी की लहर है।

उन्होंने कहा कि डॉ प्रमोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा।

एमएलसी चुनाव में उतारेगा प्रत्याशी

जिला संयोजक ने बताया कि निकट भविष्य में होने वाले शिक्षक एमएलसी निर्वाचन में संगठन द्वारा सभी सीटों पर अपना अधिकृत प्रत्याशी भी उतारा जाएगा। जो चुनाव जीतकर एक बार फिर से शिक्षकों की समस्याओं को सदन से सड़क तक संघर्ष करने के लिए एकता के सूत्र में होकर संघर्ष करेगा।

शिक्षक संघ ने सभी सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है। संगठन का लक्ष्य सभी सीटों पर जीत दर्ज करना है।

इन लोगों ने जताई प्रसन्नता

इस अवसर पर रजनीश, विजयंत प्रसाद, राजकिशोर यादव, सुरेंद्र यादव, राम प्रकाश सिंह, महताब अहमद, सत्येंद्र सिंह, प्रवीण त्रिपाठी, दिलीप सोनकर, राकेश सिंह, सत्येन्द्र गुप्ता, राजेश कुमार यादव, फिरोज खान, अशोक त्रिपाठी, माधुरेंद्र यादव, रविन्द्र सिंह, सोनी यादव, शिल्पी राय, मंजिशा यादव, अभिषेक पाण्डेय, बृजेश सिंह, संतोष तिवारी, वसुज्जमा खान, विवेक जायसवाल, अपूर्वा सिन्हा, अशोक कुमार, प्रमोद सिंह, राधेश्याम द्विवेदी, जेपी यादव, संजीव यादव, शशिधर सिंह सहित जनपद के इकाई में प्रसन्नता जताई।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*