जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

24 जनवरी को कार सेवकों का अयोध्या में सम्मान करेंगे तोगड़िया, सबसे रामलला का जश्न मनाने की अपील

आप लोगों के सहयोग से अयोध्या में प्रभु राम चन्द्र जी का भव्य व दिब्य मंदिर व महल बनकर तैयार है । आप लोग 22 जनवरी को एक संकल्प जरूर लेना कि अपने अंदर की एक बुराई को हम जड़ से समाप्त करेंगे।
 
 

हिन्दू रक्षा कार्यक्रम में विहिप अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया

तोगड़िया ने की लोगों से अपील

चंदौली जिले के कार्यक्रम में लोगों का किया आवाहन

चंदौली जिल के चहनियां क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ स्थित लच्छू ब्रम्ह बाबा मंदिर प्रांगण में बृहस्पतिवार शाम तीन बजे सैकड़ो विहिप कार्यकर्ताओ व भाजपा नेताओं के बीच राष्ट्रीय बजरंग दल, राम मंदिर के महानायक कैंसन सर्जन विश्व विख्यात अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया पहुँच युवाओं में प्रभु श्री राम मंदिर के प्रति जोश भरने का काम किये। अपने क्षेत्र में अपने नेता को पाकर विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ता उत्साहित रहे  जोरदार तरीके से फूल मालाओं से स्वागत किया।
        dr praveen togadiya
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मुगल साम्राज्य में अनेक  मंदिरों को तोड़कर उस पर मस्जिद बनाने का काम किया गया। भारत में शोभनाथ मंदिर अयोध्या समेत कई मंदिरों को उस वक्त तोड़ा गया। बहुत संघर्ष के बाद आज प्रभु राम को घर मिला है। तोगड़िया जी हिन्दू रक्षा निधि कार्यक्रम में उपस्थित होकर क्षेत्रीय हिन्दू समाज को 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के समय पांच सौ वर्षों बाद प्रभु राम को अपने घर में पहुचने पर अपने अपने गांव में तथा क्षेत्र के प्रत्येक मंदिरों की साफ सफाई भजन कीर्तन तथा पूजा करने के लिए अभी से लगने के लिए प्रोत्साहित किया ।

आप लोगों के सहयोग से अयोध्या में प्रभु राम चन्द्र जी का भव्य व दिब्य मंदिर व महल बनकर तैयार है । आप लोग 22 जनवरी को एक संकल्प जरूर लेना कि अपने अंदर की एक बुराई को हम जड़ से समाप्त करेंगे।
    dr praveen togadiya
 कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी, मण्डल अध्यक्ष भाजपा योगेंद्र मिश्रा, विवेक कैलाश नाथ सिंह यादव, दीनानाथ पाण्डेय,अम्बुज पाठक, ध्रुव मिश्रा, कृपाशंकर पाण्डेय, अतुल रत्न मिश्रा, दिनेश सोनकर, गणेश सिंह के अलावा विहिप के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र पाण्डेय ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*