जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सपा के जन संदेश यात्रा में डॉ राम अधार जोसेफ का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

चकिया विधानसभा के विभिन्न कस्बो से दर्जनों वाहनों के साथ समाजवादी जनसंदेश यात्रा' निकाली। जहां यात्रा का सपाइयों ने जगह-जगह स्वागत किया।
 

सपा के जन संदेश यात्रा

डॉ राम अधार जोसेफ का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
 

चंदौली जिले के चकिया में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डॉ रामअधार जोसेफ के नेतृत्व मे चकिया विधानसभा के विभिन्न कस्बो से दर्जनों वाहनों के साथ समाजवादी जनसंदेश यात्रा' निकाली। जहां यात्रा का सपाइयों ने जगह-जगह स्वागत किया।


 बता दें कि यात्रा को नवहीं पुल से जिलाध्यक्ष सत्यनाराण राजभर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जो काटॉ, विशुनपुरा, तियरा, शहाबगंज, कलानी, इलिया, सैदूपुर, गॉधीनगर, चकिया, शिकारगंज, बैरी,भटवारा होते हुए सिकन्दरपुर पहुंचा। जहां डा. रामअधार जोसेफ ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ समाजवादी सरकार के किए गए कार्यों का शिलान्यास कर रही है। बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार एवं महंगाई चरम पर है। डीजल, पेट्रोलियम, गैस, खाद्य तेलों की कीमत आसमान छू रही हैं।

Dr Ram Adhar Joseph welcomed


उन्होंने कहा कि प्रदेश में तरक्की लानी है तो भाजपा सरकार को हटाकर 2022 में सपा सरकार  बनाना होगा। इस सरकार में किसानों की खेती व उपज का मूल्यांकन नहीं है। 

Dr Ram Adhar Joseph welcomed


इस मौके पर राम लाल यादव, अशोक कुमार गुप्ता, यशवंत मौर्या, महमूद,सरोज चौबे, अब्बास,संजय यादव, निखिल पटेल, मौजूद थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*