आखिरकार गिर ही गयी DRM पर गाज, उदय सिंह मीणा बने नये DRM, वेटिंग में भेजे गए राजेश गुप्ता

CBI एक्शन के बाद DRM राजेश गुप्ता का स्थानांतरण
उदय सिंह मीणा होंगे रेल मंडल के नए डीआरएम
अगले आदेश तक वेटिंग में रखे गये राजेश गुप्ता
चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीणा होंगे। राजेश गुप्ता का स्थानांतरण कर प्रतीक्षारत सूची में रख दिया गया है। इसके बावत रेल मंत्रालय का आदेश भी प्राप्त हो गया है। रेल मंत्रालय की ओर से 13 मंडल रेल प्रबंधकों का स्थानांतरण किया गया है।

इसी क्रम में उदय सिंह मीणा को पीडीडीयू रेल मंडल का डीआरएम बनाया गया। वहीं पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच के बाद चर्चा में आए राजेश कुमार गुप्ता को प्रतीक्षारत रखा गया है। उदय सिंह मीणा भारतीय रेलवे में आइआरएसएमई (भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियर्स सेवा) के एक वरिष्ठ अधिकारी हैं। वह 1995 से भारतीय रेल की सेवा में हैं।
रेलवे में विभिन्न पदों पर सेवा देने के अतिरिक्त उन्होंने केंद्र सरकार में डिपार्टमेंट फार प्रमोशन आफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड में निदेशक के रूप में प्रतिनियुक्ति पर भी कार्य किया है।
हालांकि चार मार्च को सीबीआई ने छापे की कार्रवाई की। यहां तीन वरिष्ठ मंडलीय अधिकारियों और लोको पायलट सहित 26 लोगों की पैसे के लेनदेन में गिरफ्तारी हुई। इसके बाद से स्थानांतरण का दौर चल रहा है। ीआरएम राजेश गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो चुका था और स्थानांतरण की चर्चा हो रही थी। इस बीच शनिवार को डीआरएम के स्थानांतरण की सूची आ गई। इसके तहत पीडीडीयू मंडल में राजेश गुप्ता की जगह उदय सिंह मीना को डीआरएम बनाया गया है।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*