मंडल रेल प्रबंधक राजेश पांडेय का तबादला, राजेश गुप्ता बने नए DRM
पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के DRM बदले
राजेश पांडेय की जगह राजेश गुप्ता को मिली जिम्मेदारी
जल्द ही संभालेंगे अपना चार्ज
चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश पांडेय का तबादला हो गया है। रेल मंत्रालय ने होली के समय जारी किए गए आदेश में कई रेल मंडल के डीआरएम को बदल दिया है। जल्द ही नए मंडल रेल प्रबंधक अपना अपना चार्ज लेंगे।
आपको बता दें कि राजेश कुमार पांडेय अक्टूबर 2020 से बतौर मंडल रेल प्रबंधक पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान रेलवे के मंडल में कई महत्वपूर्ण और सराहनीय कार्य किए गए और पूरे मंडल में कई नए कार्यों और परियोजनाओं की शुरुआत भी हुई।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार राजेश पांडेय की जगह राजेश गुप्ता को मंडल का नया डीआरएम बनाया गया है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






