जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

दूल्हे की हरकत से बंधक बने बराती, सिंदूरदान के पहले मंडप में मचा हड़कंप

इस दौरान जब सिंदूर दान करने का मौका आया तो दूल्हा नशे की हालत में सिंदूर ही नहीं लगा पा रहा था, वह लड़की चेहरे पर सिंदूर पोत दिया। हंगामा मचा तो बहानेबाजी कर के मंडप से भाग निकला। 

 
 

नौगढ़ क्षेत्र के चकरघट्टा थाना इलाके की घटना

सिंदूरदान करने से पहले  दूल्हा ने की ऐसी हरकत

 गांव में  पूरी बरात को बनाया गया बंधक

थाने में पंचायत के बाद सुलझा मामला
 


चंदौली जिले के नक्सल प्रभावित नौगढ़ क्षेत्र के चकरघट्टा थाना इलाके में एक गांव में गुरुवार की शाम आई एक बारात में दूल्हे के द्वारा सिंदूरदान करने से पहले नशे की हालत में ऐसी हरकत की गयी जिससे मामला बिगड़ गया, इससे नाराज वधू ने शादी करने से मना कर दिया। कन्या पक्ष के लोगों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया। काफी देर तक चली गहमागहमी के बाद पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने में लाकर सुलह समझौता कराया, तब जाकर बाराती अपने घर जा सके।

 बताया जा रहा है कि मिर्जापुर जिले के अहिरौरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव से एक बारात चकरघट्टा थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में गुरुवार की शाम को आई थी। गांव के लोगों ने बारातियों का जोरदार तरीके से स्वागत सत्कार किया और विवाह के पहले की सारी रस्में निभायीं। इस दौरान जब सिंदूर दान करने का मौका आया तो दूल्हा नशे की हालत में सिंदूर ही नहीं लगा पा रहा था, वह लड़की चेहरे पर सिंदूर पोत दिया। हंगामा मचा तो बहानेबाजी कर के मंडप से भाग निकला। 

Dulha ran away

कहा जा रहा है कि शादी में शराब पीकर पहुंचना दूल्हे को भारी पड़ गया। दुल्हन ने विवाह से इंकार कर दिया। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। विवाद बढ़ता देख चकरघटृटा थाने की पुलिस भी पहुंची। हालांकि दोनों पक्षों ने कोई तहरीर दिए बगैर आपसी लेन देन कर बगैर विवाह के मामला निपटा लिया। 


कहा जा रहा है कि बारातियों को खाना खिलाने के बाद शादी की रस्म के लिए दूल्हा व अन्य रिश्तेदार शादी मंडप में पहुंचे। कुछ देर में दुल्हन भी वहां पहुंची। कुछ रस्मों के बाद पंडित ने जब सिंदूरदान करने की रस्म बताई तो दूल्हा नशे में खुद पर काबू नहीं कर पाया और वह सिंदूर को दुल्हन के मुंह पर पोत हंगामा करने लगा। दुल्हन के  रोकने पर उस पर हाथ चला दिया। यह सब देख जब अन्य लोग माहौल शांत करने की कोशिश में लगे थे तभी दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन मंडप से घर के अन्दर चली गई। इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। स्थिति बिगड़ते देख ज्यादातर बाराती भाग निकले। दूल्हे व उसके पिता को स्थानीय ग्रामीणों ने रोक लिया।

 खबर आई कि उन्हें बंधक भी बना लिया गया। 112 पर जानकारी मिलते ही चकरघट्टा थाने की पुलिस मौके पर गई। शुक्रवार को सुबह थाने पर दोनों पक्ष आपसी सुलह समझौता कर रहे थे। लेनदेन के जरिए समझौता कर बाद में बिना विवाह के दोनों पक्ष अलग हो गए। 

 इस दौरान दोनों पक्षों के बीच में काफी देर से चली पंचायत में विवाह के आयोजन में खर्च हुए रुपयों की अदायगी करने व विवाह बंधन को कायम नहीं रखने पर दोनों पक्ष में सहमति बनी। दोनों पक्ष ने सुलह समझौता किया तब जाकर बाराती अपने घर लौट पाए।

एसओ राजेश कुमार ने बताया कि दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। पुलिस मौके पर गई थी लेकिन दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*