जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बच्चों को पर्यावरण प्रहरी बनाने की तैयारी, ऐसे करेंगे पौधों का करेंगे संरक्षण व सुरक्षा

चंदौली जिले में नौनिहालों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल की गई है। इसके लिए जनपद के 1185 परिषदीय स्कूलों में पर्यावरण प्रहरी तैयार किए जाएंगे।
 

इको क्लब के जरिए पर्यावरण प्रहरी बनेंगे नौनिहाल

पौधों का करेंगे संरक्षण व सुरक्षा

 इन स्कूलों में इको क्लब का गठन कर बच्चों को जागरूक कर पर्यावरण के लिए किया जाएगा प्रेरित 

चंदौली जिले में नौनिहालों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल की गई है। इसके लिए जनपद के 1185 परिषदीय स्कूलों में पर्यावरण प्रहरी तैयार किए जाएंगे। वे संरक्षण के साथ ही अपने आस-पास के वनों की देखभाल व सुरक्षा करेंगे। इन स्कूलों में इको क्लब का गठन किया गया। इस क्लब के माध्यम से गुरुजी उनको पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर उन्हें इस दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करेंगे। 

बताया  जा रहा है कि पर्यावरण प्रहरी के रूप में तैयार किए जाने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। जैसे कि पौधारोपण, पौध की सुरक्षा, जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण साथ ही स्कूलों में विभिन्न प्रजातियों के छायावर, फलदार, फूल पौध की नर्सरी उगाई जाएगी। शिक्षा विभाग व प्रशासन की ओर से इको क्लब को मजबूत करने के लिए पर्यावरण - संरक्षण के लिए काम करने वाले संगठनों, वन विभाग और सरकारी कार्यालयों को जोड़ा जाएगा। इस क्लब का लाभ स्कूलों में पढ़ने वाले 1.87 लाख बच्चों को मिलेगा। 


पौधों के प्रति विद्यार्थियों की बढ़ेगी रुचि 


इको क्लब के सदस्य छात्र छात्राएं बनेगी। इनको प्रत्येक शनिवार को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। उनको गमलों में पौधों को लगाने, उन्हें सुरक्षित रखने, नर्सरी तैयार करने आदि की विधि बताई जाएगी। 


पर्यावरण संबंधित होंगी गतिविधियां 


छात्र छात्राओं को पौध की रक्षा व महत्व के बारे में बताया जाएगा। वह स्कूल में पौधों की नर्सरी भी तैयार करेंगे। पौध जब तैयार हो जाएगी तो रोपण का कार्य भी करेंगे। पर्यावरण को लेकर समय-समय पर गतिविधियां कराई जाएंगी।


इस सम्बंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की सुरक्षा के लिए ईको क्लब का गठन सभी बेसिक स्कूलों में करने का निर्देश दिया गया है। शिक्षण कार्य के साथ ही प्रत्येक शनिवार को पर्यावरण के प्रति जागरुकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। इससे बच्चों में पेड़-पौधों के प्रति लगाव बढ़ेगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*