जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ECR रेल मंडल ने रचा इतिहास, 5 जुलाई को सभी ट्रेनें समय से चलीं ​​​​​​​

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यह उपलब्धि भविष्य में समय पालन की दिशा में एक प्रेरणा बनेगी और यात्री सेवाओं में और सुधार लाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।
 

 5 जुलाई को  रेल मंडल ने बनाया एक रिकॉर्ड

पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक ने शेयर की जानकारी

हर ट्रेन समय से हुयी रवाना

चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल ने 5 जुलाई 2025 को एक नया इतिहास रचते हुए रेल संचालन में अनुशासन और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दिन रेल मंडल ने सभी मेल और एक्सप्रेस श्रेणी की कुल 151 ट्रेनों को पूरी तरह से समय पर चलाने में सफलता प्राप्त की। यह रिकॉर्ड पूर्व मध्य रेलवे के इतिहास में कोविड-19 महामारी के बाद पहली बार दर्ज किया गया है।

rail

पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) ने इस उपलब्धि की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की। उन्होंने लिखा कि यह सफलता टीमवर्क, समन्वय और नेतृत्व की कुशलता का परिणाम है। DRM ने कहा कि रेल मंडल की पूरी टीम ने अथक परिश्रम कर समयपालन सुनिश्चित किया, जो यात्रियों की विश्वसनीयता और सुविधा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

इस दौरान चलने वाली ट्रेनों में 11 राजधानी, 12 वंदे भारत, 3 गरीब रथ, 2 दुरंतो, 60 मेल एक्सप्रेस और 58 सुपरफास्ट ट्रेनें शामिल थीं। इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों का बिना किसी देरी के संचालन रेलवे के उच्च प्रबंधन और जमीनी स्तर के कर्मचारियों की मेहनत को दर्शाता है।

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यह उपलब्धि भविष्य में समय पालन की दिशा में एक प्रेरणा बनेगी और यात्री सेवाओं में और सुधार लाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने भी इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए रेलवे टीम को बधाई दी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*