जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

देवदरी व राजदरी में पर्यावरण संरक्षण पर जोर, वन विभाग लगाने जा रहा है 40 लाख पौधे

पौधारोपण में इस बार वन विभाग पूरी तरह गंभीर नजर आ रहा है। विभाग ने जनपद के विभिन्न वन क्षेत्रों और खाली पड़ी भूमि पर 40 लाख 20 हजार पौधों का रोपण करने की योजना तैयार कर ली है।
 

5 रेंज में रोपे जाएंगे 40 लाख से अधिक पौधे

वन विभाग ने तैयार किया पौधारोपण का खाका

इस बार फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों पर फोकस

चंदौली जिले के जंगल वाली एरिया को और हरा भरा बनाने के लिए वन विभाग अपनी ओर तैयारी कर रहा है। साथ ही साथ देवदरी व राजदरी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर वन विभाग कुछ नयी पहल कर रहा है। सभी रेंजों को पौधे लगाने का टारगेट सेट कर दिया गया है, जिसकी तैयारी हर रेंज में हो रही है।

Emphasis on environmental protection


पौधारोपण में इस बार वन विभाग पूरी तरह गंभीर नजर आ रहा है। विभाग ने जनपद के विभिन्न वन क्षेत्रों और खाली पड़ी भूमि पर 40 लाख 20 हजार पौधों का रोपण करने की योजना तैयार कर ली है। इसके लिए सभी रेंजों में कार्य योजना बना ली गई है और नर्सरियों में पौधों की तैयारी भी अंतिम चरण में है।

आपको बता दें कि वन विभाग के अनुसार इस बार फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों के पौधों को प्राथमिकता दी जा रही है। इनमें आम, अमरूद, आंवला, नीम, इमली, बेल, बैर, महुआ समेत अन्य स्थानीय प्रजातियों के पौधे शामिल हैं।

Emphasis on environmental protection

हर रेंज को मिला है बड़ा लक्ष्य

पौधारोपण कार्य को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए विभिन्न रेंजों को लक्ष्य सौंपा गया है...

  • जयमोहनी रेंज – 11 लाख पौधे
  • चंद्रप्रभा रेंज – 8.50 लाख पौधे
  • मझगाई रेंज – 6.50 लाख पौधे
  • चकिया रेंज – 4 लाख पौधे
  • अन्य रेंजों में शेष पौधे


बीज बोने की रणनीति पर जोर
वन विभाग इस बार केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि बीज बोने की रणनीति पर भी जोर दे रहा है। पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में सिंचाई की समस्या को देखते हुए बीज डालकर पौधों को प्राकृतिक रूप से विकसित करने की योजना पर काम हो रहा है।

नर्सरियों में युद्धस्तर पर तैयारियां
राजदरी, जयमोहनी, लतीफशाह, जमसोती, सपही सहित चंद्रप्रभा रेंज की नर्सरियों में पौध तैयार करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। डीएफओ दिलीप कुमार श्रीवास्तव व रेंजर योगेश कुमार सिंह ने नर्सरी का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा भी लिया।

डीएफओ श्री श्रीवास्तव ने बताया कि, वन भूमि के साथ-साथ पंचायत विद्यालय व सड़क किनारे भी पौधरोपण कराया जाएगा। विभागों को मुफ्त पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।

किसानों को भी जोड़ने की योजना
वन विभाग किसानों को भी इस अभियान से जोड़ने की योजना बना रहा है। उन्हें अपने खेतों के आसपास फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि हरियाली के साथ उनकी आमदनी भी बढ़ सके।

वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में भी कदम
चंद्रप्रभा सेंचुरी क्षेत्र में बढ़ती वन्यजीव संख्या को देखते हुए वहां विशेष पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इससे वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*