जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में समीक्षा
जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
वेयरहाउस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जाँच
चंदौली जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने अगस्त माह के निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया।
आपको बता दें कि निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में रखी गई मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनकी नियमित निगरानी और रिकॉर्डिंग की जाँच समय-समय पर की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए ईवीएम वेयरहाउस के चारों ओर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस परिसर की चौकसी में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।

निरीक्षण के समय सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यगण भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संतोष जताया कि जिले में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








