जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

संविधान बचाओ जनचौपाल में उमड़ा सपाइयों का हुजूम, जमकर बरसे पूर्व विधायक जितेंद्र

चंदौली जिले की चकिया विधानसभा सपा नेताओं के कार्यक्रम व जनचौपालों का आयोजन जारी है। सपा नेताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर स्तर पर फेल है।
 

संविधान बचाओ जनचौपाल

उमड़ा सपाइयों का हुजूम

जमकर बरसे पूर्व विधायक जितेंद्र

कहा लोगों को धोखा दे रही है भाजपा

चंदौली जिले की चकिया विधानसभा सपा नेताओं के कार्यक्रम व जनचौपालों का आयोजन जारी है। सपा नेताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर स्तर पर फेल है। प्रदेश में अपराध चरम पर है, संविधान को मनमाने तरीके से बदला जा रहा है।  किसान खून के आँसू रो रहे हैं।

सपा नेता व पूर्व विधायक आज भाजपा की कार्यशैली पर जमकर बरसे। शहाबगंज कस्बा में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित संविधान बचाओ जनचौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को धोखा देने का काम कर रही है।

Ex MLA Jitendra Kumar

उन्होंने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है, लेकिन वर्तमान सरकार जाति व धर्म देखकर काम कर रही है जिसका जवाब आगामी विधान सभा के चुनाव में जनता देगी। उन्होंने आगे कहा कि किसान हताश हैं और धान बेचने के लिए रात-रात भर क्रय केन्द्रों की चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सरकार मस्त है।

उन्होंने कहा कि कानून का राज स्थापित करने के लिए व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए अभी से कार्यकर्ता गाँव-गाँव में लग जाएँ और कहा कि सरकार सपा बनती है तो कार्यकर्ताओं के साथ हुए अन्याय का हिसाब लिया जाएगा। 

जनचौपाल की अध्यक्षता कर रहे विधान सभाध्यक्ष प्रभुनारायण यादव ने कहा कि संविधान के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। 

Ex MLA Jitendra Kumar

इस अवसर पर कमलेशपति कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन रवि चौबे, सूबेदार मौर्य, रामकृत, बबलू इराकी, तनवीर खां, मुन्ना भाष्कर, सजाउद्दीन, प्रीतम जायसवाल, रमेश मौर्य, मिथिलेश कुमार, एकलाख जिद्दी, संजय कुमार, यदुनाथ चौहान, वीरेन्द्र प्रजापति, शोभनाथ प्रजापति, रंगलाल मौर्य,चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, पंकज दूबे, नीलम पाल, कमला राम बली, कपीलदेव, सम्पतराम शामिल थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*