जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

देश की सर्वश्रेष्ठ लोकसभाओं के नाम बताएं सांसदजी : रामकिशुन यादव

 रामकिशुन यादव ने डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय से यह भी पूछा कि चंदौली जनपद की जनता को बताएं कि जिन 5 लोग सभाओं का वह जिक्र कर रहे हैं.. वहां पर किस तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
 

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव का कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय से सवाल

देश की सर्वश्रेष्ठ 4 लोकसभाओं के नाम बताएं सांसदजी

जब तक नाम नहीं बताएंगे तब तक दावे को झूठ माना जाएगा  


चंदौली जिले के सांसद और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने 17 फरवरी को जिले में रेलवे ओवरब्रिज के उद्घाटन समारोह में इस बात का ऐलान किया गया था कि वह चंदौली लोकसभा में इतनी योजनाएं व परियोजनाएं ला रहे हैं, जिससे चंदौली लोकसभा को देश की सर्वश्रेष्ठ 5 लोकसभाओं में गिना जाने लगेगा। वह चंदौली जिले में विकास के लिए तमाम तरह की योजनाएं और कार्यक्रम लाकर देश की सर्वश्रेष्ठ लोक सभाओं की श्रेणी में खड़ा कर देंगे।

Dr MN Pandey

 सांसद और कैबिनेट मंत्री की इस घोषणा पर चंदौली जनपद के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे से एक सवाल पूछा है और उन्होंने कहा है कि सांसद जी को यह बताना चाहिए कि वह देश की 4 सर्वश्रेष्ठ लोकसभा में कौन सी हैं, जिनके बराबर चंदौली लोकसभा को पहुंचाना चाहते हैं। चंदौली जिले की जनता को यह भी बताएं की चंदौली लोकसभा को किस तरह की लोकसभा बनाना चाहते हैं।

Dr MN Pandey

 रामकिशन यादव ने भारतीय जनता पार्टी के कैबिनेट मंत्री के द्वारा की गई ऐसी घोषणा पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री के इस बयान से लोगों में एक जिज्ञासा पैदा हुई है और लोग जानना चाहते हैं कि देश में सर्वश्रेष्ठ लोकसभा में कौन सी हैं और किसके जैसा चंदौली को बनाने का सपना दिखा रहे हैं। क्या वह मोदी जी के लोकसभा वाराणसी को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं या अमित शाह की लोकसभा गांधीनगर को। पूरे देश में और किन-किन लोक सभाओं को वह अपने लिए मॉडल के तौर पर मानते हैं, जिसके समकक्ष चंदौली जिले की लोकसभा को ले जाना चाहते हैं।

 रामकिशुन यादव ने डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय से यह भी पूछा कि चंदौली जनपद की जनता को बताएं कि जिन 5 लोग सभाओं का वह जिक्र कर रहे हैं.. वहां पर किस तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं और चंदौली जनपद में वह कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध कराना चाहते हैं, ताकि यह लोकसभा देश की 5 लोकसभा में शामिल हो जाए। जब तक इस बात की घोषणा वह नहीं करते हैं..तब तक ऐसा माना जाएगा कि डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय झूठ बोल रहे हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*