जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती का सम्मान, राजकुमारी रिचा सिंह पहुंची थीं चंदौली

चंदौली जिले में मंगलवार को सदर कचहरी स्थित डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार सभागार में अधिवक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती राजकुमारी रिचा सिंह का स्वागत व सम्मान किया।

 

जिले के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ दीप नारायण सिंह को किया गया सम्मानित

कचहरी में अधिवक्ताओं ने किया सम्मान

 मैग्नेटिक रॉड पर हुयी चर्चा

चंदौली जिले में मंगलवार को सदर कचहरी स्थित डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार सभागार में अधिवक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती राजकुमारी रिचा सिंह का स्वागत व सम्मान किया।

बताते चलें कि पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती राजकुमारी रिचा सिंह को अधिवक्ताओं द्वारा सम्मानित करने के साथ-साथ जिले के प्रतिष्ठित चिकित्सा हार्वर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका के प्रोफेसर डॉक्टर दीप नारायण सिंह को भी सम्मानित किया गया। वही डॉक्टर दीप नारायण सिंह द्वारा रिसर्च के बाद तैयार की गई मैग्नेटिक रॉड अधिवक्ताओं को प्रदान की गई।

उन्होंने बताया कि यह रॉड जिस भी इलाके में स्थापित किया जाता है उसके 1 किलोमीटर के दायरे में तमाम तरह की खतरनाक किरणों से मानव शरीर को बचाया जा सकेगा। इससे काफी सहूलियत मिलेगी और लोगों में बीमारी कम फैलेगी । उनके अंदर नकारात्मकता का विकास भी कम होगा। उन्होंने कहा कि इस रिसर्च को अमेरिका सरकार ने मान्यता दिया है। इसका लाभ भी वहां के लोग ले रहे हैं।


इस दौरान राजकुमारी रिचा सिंह ने बताया कि अधिवक्ता झन्मेजय सिंह ने इस जिले और यहां के लोगों के लिए जो सराहनीय संघर्ष किया है उससे वह काफी प्रभावित है । उन्होंने दिल्ली तक पैदल यात्रा करने के लिए उनके हौसले को सराहा हैं। 

इस मौके पर अनिल सिंह, विद्या चरण सिंह, जयप्रकाश सिंह, राज बहादुर सिंह, मोहम्मद शमसुद्दीन, हिटलर सिंह, पंकज सिंह, पंकज तिवारी, अभिनव आनंद सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

                                                                                                                                                                                       

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*