जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सपा नेताओं पर कसेगा शिकंजा, विधायक प्रभु नारायण सहित 150 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

चंदौली जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से पहले सपाइयों द्वारा पुलिस से बदसलूकी करने के आरोप में सपा विधायक (सकलडीहा) प्रभुनारायण यादव और संतोष यादव सहित 150 अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
 

 सपाइयों की पुलिस से हुई थी भिड़ंत

MLA प्रभु नारायण सहित 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा

चंदौली जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से पहले सपाइयों द्वारा पुलिस से बदसलूकी करने के आरोप में सपा विधायक (सकलडीहा) प्रभुनारायण यादव और संतोष यादव सहित 150 अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बलुआ थाने में आईपीसी की धारा 147, 149, 186, 189, 353, 341 और दंड विधि अधिनियम 2013 की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

samajwadi party leaders


बताते चलें कि चंदौली जिले के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम के जन्मस्थली पर 30 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास करने के लिए रविवार की दोपहर मुख्यमंत्री पहुंचने वाले थे। रविवार को मुख्यमंत्री के चंदौली आने से पहले दोपहर करीब 12:00 बजे चहनिया बाजार से पूर्व सांसद रामकिशन यादव, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ता पैदल ही मुख्यमंत्री को पत्रक देने के लिए चल पड़े।

samajwadi party leaders


सपा कार्यकर्ता पैदल ही मुख्यमंत्री को पत्रक जा रहे थे जैसे ही वह चहनिया चौराहे पर पहुँचे तो बलुआ थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी और अन्य पुलिसकर्मी द्वारा उन्हें रोकने की कोशिश की गयी पर वो नहीं रूके। सूचना के बाद सीओ अनिरूद्ध सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और रामगढ़ से मात्र दो किमी पहले सपा कार्यकर्ताओं को रोक दिया। उन्होंने कहा कि पत्रक देना हो तो यहीं दे दीजिए। लेकिन सपा कार्यकर्ता नहीं माने और जबरदस्ती आगे बढ़ने लगे। जिसके बाद पुलिस को मजबूर होकर  लाठीचार्ज करना पड़ा । 


लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मच गई। लेकिन सपा कार्यकर्ता फिर जमा होकर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इसी दौरान सकलडीहा के विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने सीओ अरिरूद्ध सिंह का सिर पकड़कर अपने सर में लड़ाने लगे और कहने लगे कि मेरा सिर फोड़ दो। फिर विधायक ने धक्का दिया, सीओ ने भी धक्का दिया। मामला तू-तू, मैं-मैं पर आ गया। सीओ और विधायक के बीच काफी देर तक बहसबाजी होती रही। 


पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने बीच बचाव किया। उन्होंने डीएम को फोन कर सीओ को हटाने को कहा। डीएम के आदेश के बाद सीओ को मौके से हटाया गया। तब जाकर सपा कार्यकर्ता माने और एडीएम को पत्रक सौंपकर धरना समाप्त किया। 


सपा विधायक प्रभुनारायण यादव और सीओ अनिरूद्ध सिंह के बीच हुई बहसबाजी का वीडियो वायरल हो गया। देश के कई मंत्री और भाजपा नेताओं ने इसी ट्वीट किया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि ‘कानून के साथ खेलने वालों पर कार्रवाई होगी।


 

चंदौली में पुलिसकर्मियों तथा डिप्टी एसपी के साथ अभद्रता व हाथापाई सपा का गुंडों, अपराधियों व माफियाओं वाला चरित्र उजागर करता है। यह नई सपा नहीं यह वही सपा है।’पूरे प्रकरण में चंदौली पुलिस ने बलुआ थाना में सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव व संतोष यादव समय 100 से अधिक नामजद व अज्ञान लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। बलुआ थाने में आईपीसी की धारा 147, 149, 186, 189, 353, 341 और दंड विधि अधिनियम 2013 की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।

7 दिसंबर विनायक चतुर्थी : जानिए महत्व, मुहूर्त और पूजा विधि

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*