जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बीती रात मौनी बाबा आश्रम में कैसे लगी आग, जानिए क्या क्या हुआ नुकसान

इलिया थाना अंतर्गत पचपरा गांव स्थित मौनी बाबा आश्रम में शुक्रवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लगने से ने आश्रम में रखे नगदी सहित लाखों रुपए के सामान जलकर राख हो गया।
 

मौनी बाबा आश्रम में शॉर्ट सर्किट से आग

पांच लाख रुपए के कीमती सामान जलकर खाक

चंदौली जिले के इलिया थाना अंतर्गत पचपरा गांव स्थित मौनी बाबा आश्रम में शुक्रवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लगने से ने आश्रम में रखे नगदी सहित लाखों रुपए के सामान जलकर राख हो गया। संयोग ही था कि आश्रम के सदस्य बाहर सोए हुए थे। जिससे एक बड़ी अनहोनी होने से बच गया।

आपको बता दें कि मौनी बाबा आश्रम के सदस्य राम सुधार पासवान नितिश जायसवाल भोजन के उपरांत शुक्रवार की रात में आश्रम के बाहर सो रहे थे। इसी बीच बीती रात में ही शार्ट शर्किट के कारण आग लग गई। जिससे आश्रम में रखा 36000 नगद सहित बाइक, फ्रिज, कूलर, डीजे साउंड, बिस्तर, चारपाई, तीन गैस सिलेंडर,चौकीबॉक्स में रखे कीमती सामान सहित लगभग पांच लाख रुपए के कीमती सामान जलकर खाक हो गए। 

Fire in Mauni baba Ashram

  वहीं आधी रात को जब आग की लपटें तेज हुई तो गांव वालों को इसकी भनक लगी और लोग चिखते चिल्लाते हुए आश्रम की तरफ दौड़े, तब तक आग ने विकराल रूप पकड़ लिया था। आश्रम में आग लगने की सूचना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन आश्रम के अंदर रखे तीन सिलेंडर ने आग में घी का काम किया आग की लपटों के सामने ग्रामीण बेबस हो गए।

Fire in Mauni baba Ashram

   घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी ,लेकिन तब तक आश्रम के अंदर रखा सभी सामान जलकर खाक हो गया। अग्निकांड में लगभग 5 लाख के क्षति होने का अनुमान लगाया गया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*